UP News: मॉल के अंदर चल रही थी अवैध गतिविधियां, विदेशी युवती समेत 20 लोग गिरफ्तार, X पर वायरल हुआ था Video
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के सिविल लाइंस इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम छापेमारी की गई। पुलिस की छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।
इस दौरान पुलिस ने छापेमारी करते हुए 13 महिलाओं और युवतियों समय तो कुल 20 लोगों को को गिरफ्तार किया। जिसमें एक विदेशी युवती और स्पा सेंटर की महिला संचालक और दो मैनेजर भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज के रहने वाले चंद्रशेखर अधिकारी आजाद नामक एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार को सायंकाल सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया था। वीडियो में एक विदेशी महिला दिखाई दे रही थी इसके अलावा कुछ लोग कहा सुनी कर रहे थे।
वीडियो सोशल साइट एक्स पर शेयर करने के साथ ही चंद्रशेखर अधिकारी आजाद द्वारा पुलिस अधिकारियों को भी टैग किया गया था। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्काल इस मामले में कार्रवाई के लिए सिविल लाइंस थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
पुलिस ने चार स्पा सेंटर में की छापेमारी
मामले की जानकारी के बाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बस स्टॉप के समीप मॉल में सबसे पहले पुलिस पहुंची। उसके बाद पुलिस द्वारा मॉल के अंदर चल रहे स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने महिलाओं पुरुषों को हिरासत में ले लिया।
इसके अलावा पुलिस द्वारा तीन अन्य स्पा सेंटर में भी छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां पाई गई। स्पा सेंटर की आड़ में संचालकों द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस तरह कुल 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं थाने और पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित मॉल में इस तरह से चल रहे सेक्स रैकेट से पुलिस अनजान बनी रही, इस बात की भी लोगों में खूब चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications