Nirmala Paswan : 30 साल की मेहनत, विधानसभा चुनाव में हार..., जानें कौन हैं BJP की MLC प्रत्याशी निर्मला पासवान

प्रयागराज, 31 जुलाई: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इनमें से एक नाम निर्मला पासवान का है। बीजेपी भाजपा ने निर्मला पासवान को विधान परिषद में भेजने का फैसला किया है। समीकरणों के लिहाज से बीजेपी के दोनों ही उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। जानिए कौन हैं निर्मला पासवान, जिन्हें बीजेपी ने विधान परिषद भेजने का फैसला लिया है।

कौन हैं निर्मला पासवान ?

कौन हैं निर्मला पासवान ?

महिला मोर्चा की नेता निर्मला पासवान प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं। वह दलित समुदाय से आती हैं। निर्मला पासवान पिछले 30 सालों से बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। वह महिला मोर्च सहित कई प्रकोष्ठ में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में सोरांव से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाईं। पार्टी ने निर्मला पासवान पर एकबार फिर भरोसा जताया है और विधान परिषद उपचुनाव का टिकट दिया है। माना बताया जा रहा है कि पासी समुदाय के वोटरों और महिला वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी ने निर्मला पासवान को चुना है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की करीबी हैं निर्मला पासवान!

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की करीबी हैं निर्मला पासवान!

निर्मला मौजूदा समय में काशी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कहा ये भी जाता है कि वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की करीबी हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही प्रयागराज में डिप्टी सीएम से मुलाकात भी की थी। निर्मला पासवान को एमएलसी का उम्मीदवार घोषित करते ही उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी उन्हें बधाई दी है।

निर्मला पासवान ने कहा - ये कार्यकर्ताओं का सम्मान है...

निर्मला पासवान ने कहा - ये कार्यकर्ताओं का सम्मान है...

निर्मला पासवान ने पार्टी द्वारा दिए गए एमएलसी टिकट को कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया है। निर्मला ने पार्टी नेतृत्व के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+