UP Board Result 2020: 4 मई से शुरू हो सकता है 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन

इलाहाबाद। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देश भर में पिछले एक महीनें से लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 3 मई तक चलेगा। इसी वजह से अभी तक यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हो सका है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद चार मई से शुरू हो सकता है। यह जानकारी मंगलवार को यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी।

up board result 2020: 10th &12th copies will be checked from 4 may

यूपी बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो शासन के पास मूल्यांकन की नई तिथि के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। वहीं, दूसरी ओर ऑनलाइन लर्निंग व टीचिंग को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सभी श‍िक्षामंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा बैठक की। बैठक में यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि अगर स्थितियां सामान्य रहीं तो 3 मई को लॉकडाउन खुलने के बाद 4 मई से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करवाया जा सकता है।

275 मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग तीन करोड़ कॉपियों का होगा मूल्यांकन
यूपी बोर्ड की ओर से प्रदेश के 275 मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इस बार कॉपियों का मूल्यांकन होने में दोगुना समय लग सकता है। कोरोना के कारण जो हालात पैदा हुए हैं उसमें से 25 से 20 दिन में कॉपियां जांचने का अनुमान है।

मूल्यांकन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग भी जरूरी
जिन स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है वहां बैठने की सीमित जगह है। पहले एक बेंच पर चार-चार टीचर बैठकर कॉपियां जांच लेते थे, लेकिन केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार अब दो लोगों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी रखनी होगी। इसके लिए केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करके 2-2 सब्जेक्ट की कॉपियां जांचने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- कनिका कपूर से लखनऊ पुलिस ने पूछे 40 सवाल, बोलीं- मैं निर्दोष हूं, उस समय तक जारी नहीं थी एडवाइजरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+