यूपी में जल्द शुरू होने वाली है अमीन भर्ती, 75 जिलों में खाली हैं पद

Prayagraj News, प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के युवाओं को जल्द ही एक और सरकारी वैकेंसी में आवेदन करने का मौका मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में खाली पड़े अमीनो के पद भरे जाएंगे। वाणिज्य कर विभाग में आमीन के 315 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार हो चुका है और 20 जिलों में नियमित व 55 जिलों में सीजनल अमीनों की भर्ती जल्द ही शुरू की जाएगी। हालांकि, भर्ती का नोटिफिकेशन लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने पर पीछे खिसक सकता है। लेकिन, चुनावी लाभ लेने के लिए सरकार जल्द ही इस पर फैसला लेगी ऐसी पूरी संभावना बनी हुई है। इस भर्ती को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराएगा।

up amin recruitment 2019 will starts soon

तैयार किया गया है खाका
वाणिज्य कर विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार विभाग में नियमित अमीनों के कुल 475 पद है, जिसमें से 150 से अधिक पद खाली हो चुके हैं और इन पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में ही तैयारी की गई थी। लेकिन, सरकार की ओर से हरी झंडी ना मिलने के कारण यह भर्ती शुरू नहीं हो सकी थी। फिलहाल, अब सरकार ने भर्ती को शुरू करने की स्वीकृति दे दी है, जिसके बाद इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। हालांकि, यह 150 पद 20 बड़े जिलों में है। इसके अलावा भी 55 अन्य जिलों में अमीनो की भर्ती होगी। इन 55 जिलों में सीजनल अमीनों के 165 पद खाली हैं। वाणिज्य कर विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

up amin recruitment 2019 will starts soon

क्या करते हैं आमीन
प्रदेश में राजस्व वसूली से संबंधित कार्य अमीनों के द्वारा ही कराए जाते हैं, जबकि किसानों की कर्ज माफी का कार्य भी अमीनो के जरिए ही कराया जाता है। इसके अलावा भी सरकार की विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने और उनसे जुड़े राजस्व प्रक्रिया को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। जबकि सरकारी धन लेने वाले यानि बैंकों से ऋण प्राप्त करने वाले लोगों से रकम वसूली, नहर से सिंचाई आदि के रूप में वसूले जाने वाले राजस्व का भी कार्य इनके द्वारा ही किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+