Umesh Pal Shootout के बाद अजमेर पहुंचा था 5 लाख का इनामी मोहम्मद गुलाम
Umesh Pal Shootout: उमेश पाल शूटआउट के बाद 5 लाख रुपए का इनामी शूटर मोहम्मद गुलाम अजमेर पहुंच गया था। शूटआउट के बाद पुलिस को मोहम्मद गुलाम की लोकेशन अजमेर दरगाह के आसपास मिली है।

Umesh Pal Shootout: उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार चल रहे वांटेड पांचों शूटर बार-बार अपनी लोकेशन और मोबाइल नंबर बदल रहे हैं। पुलिस और एसटीएफ ने इन बदमाशों के ऊपर 5-5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ हैं। लेकिन, पुलिस अभी तक इन शूटरों को पकड़ तक नहीं पाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि उमेश पाल शूटआउट के बाद 5 लाख रुपए का इनामी शूटर मोहम्मद गुलाम अजमेर पहुंचा था। पुलिस को मोहम्मद गुलाम की लोकेशन अजमेर दरगाह के आसपास मिली है।
आजतक की खबर के मुताबिक, मोहम्मद गुलाम के अजमेर में होने की लोकेशन पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटर विजय के मोबाइल फोन मिली थी। ऐसा बताया जा रहा है कि शूटआउट से पहले भी विजय और मोहम्मद गुलाम अजमेर साथ गए थे। इतना ही नहीं, अजमेर में मोहम्मद गुलाम के संपर्क वाले व्यक्ति का पाकिस्तान से कनेक्शन निकला है। पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारी कनेक्शन भी हो सकता है। तो वहीं, उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मोहम्मद गुलाम ने भागने के लिए अजमेर में पहले ही इंतजाम कर लिया था।
खबर के मुताबिक, उमेश पाल शूटआउट के बाद 24 फरवरी को सभी शूटरों के नाम के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। हालांकि, विजय की पहचान नहीं हो पाई थी। इस वजह से विजय को लगा था कि उसे किसी ने पहचाना नहीं है। इसलिए वह मोहम्मद गुलाम के साथ नहीं भागा था। तो वहीं, 28 फरवरी को मोहम्मद गुलाम के आखिरी मूवमेंट के बाद से उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल सकी है। 28 फरवरी को ही मोहम्मद गुलाम अजमेर पहुंच गया था।
Recommended Video

पुलिस और STF कर रहीं तलाश
उमेश पाल हत्याकांड को एक महीना हो गया है, लेकिन अभी तक शूटर फरार हैं। प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें शूटरों की तलाश में हैं। लेकिन, पुलिस को आशंका है कि शूटर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली पुलिस से उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी है। पता चला है कि शूटर इन्हीं राज्यों में छिपे हैं और लोकेशन बदल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications