Umesh Pal Hatyakand: अतीक अहमद की पत्नी पर बढ़ाई गई इनाम की राशि, बहन आयशा नूरी भी बनाई गई आरोपी
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बहन आयशा नूरी का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने शाइस्ता की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि को 25 हजार से बढ़कर 50 हजार रुपए कर दिया है।

Umesh Pal Hatyakand में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का नाम भी सामने आया था। शाइस्ता का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने 12 मार्च की उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषत कर दिया था। लेकिन, शाइस्ता परीन को पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर पाई है। जिसका बाद पुलिस ने शाइस्ता की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि को 25 हजार से बढ़कर 50 हजार रुपए कर दिया है।
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस अतीक अहमद के बहोई अखलाक के बाद अब बहन आयशा नूरी को भी आरोपी बनाया है। दरअसल, पुलिस की जांच में सामने आया है कि उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों के फरार होने में आयशा नूरी ने अहम भूमिका निभाई है। अब पुलिस आयशा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया कि उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम मेरठ स्थित आयशा नूरी के घर पहुंचा था।
जहां अतीक की बहन आयशा नूरी और उसके पति डॉक्टर अखलाक ने गुड्डू मुस्लिम का स्वागत किया था और फरार होने के लिए आर्थिक मदद भी की थी। इतना ही नहीं, आयशा 6 मार्च को प्रयागराज पहुंची थी और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। आयशा नूरी का कहना था कि मेरे दोनों भाई अतीक अहमद और अशरफ बेकसूर हैं। साथ ही, उनकी जान को खतरा भी बताया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा ने आरोप लगाया था कि पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी मेरे भाइयों के एनकाउंटर की साजिश रच रहे हैं। बता दें, कुछ देने पहले आयशा नूरी के पति अखलाक को पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम की मदद करने के आरोप में मेरठ से गिरफ्तार किया था। हाल ही में प्रयागराज पुलिस ने फंडिंग से लेकर अखलाक ने जो पिछले 10 सालों में करोड़ों की अकूत संपत्ति हासिल की है उसके सोर्स को लेकर पूछताछ की थी।
उधर, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के 42 दिन बाद भी फरार चल रही हैं, जिसे पुलिस अभी तक तलाश नहीं सकी है। तो वहीं, अब शाइस्ता की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम की राशि को 25 हजार से बढ़कर 50 हजार रुपए कर दिया है। इतना ही नहीं, शाइस्ता की तलाश में पुलिस की 3 टीमें और अतीक के बेटे असद की तलाश में 9 टीमें लगाई गई हैं।
आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अभी फरार चल रहे अन्य दोषी असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर पर भी पुलिस ने इनाम की राशि ढाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी थी। लेकिन, सभी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दिन-रात छापेमारी कर रही है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications