अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज ला सकती है UP पुलिस, इस IPS को मिली है अहम जिम्मेदारी

माफिया से नेता बने अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाने की तैयारी की जा रही है। इसलिए यूपी पुलिस रविवार को साबरमती जेल पहुंची और कागजी कार्रवाई के पूरी करने के अतीक को लेकर रवाना होगी।

Atiq Ahmad

Atiq Ahmad: उमेश पाल शूटआउट में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ भी आरोपी हैं। अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से वापस यूपी लाने के लिए पुलिस गुजरात पहुंच चुकी है। अतीक को वापस लाने के लिए आईपीएस अभिषेक भारती के नेतृत्व में 45 सदस्यीय टीम गुजरात पहुंची है, जिसमें 1 आईपीए समेत 3 डीसीपी और 40 कांस्टेबल भी शामिल है। ऐसा बताया जा रहा है कि अतीक को यूपी लाने की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। देर शाम तक अतीक को लेकर पुलिस रवाना हो जाएगी। पुलिस अतीक को सड़क के रास्ते गुजरात से यूपी ला सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक को गुजरात से यूपी लाने में 36 घंटे तक का समय लग सकता है। यूपी लाने से पहले अतीक का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगी। इस बीच यूपी के डीजीपी डीएस चौहान ने बताया कि पुलिस टीम साबरमती जेल पहुंच चुकी है और कागजी कार्रवाई कर रही है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कारणों से यात्रा का मार्ग बताने से इनकार किया। साथ ही कहा कि पुलिस आम आदमी के साथ-साथ अभियुक्त की सुरक्षा का भी ध्यान रखती है। बता दें, अतीक को लाने गई यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम काफी फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

भारत समाचार की खबर के मुताबिक, गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक को यूपी लाने की यह बड़ी जिम्मेदारी आईपीएस अभिषेक भारती को दी गई है। आईपीएस अभिषेक भारती के नेतृत्व में 45 सदस्यीय टीम गुजरात गई है। जिसमें दो वज्र वाहन और 3 फोर व्हीकल के साथ-साथ 6 गाड़ियां और एक एंबुलेंस भी काफिले में शामिल होगी। अतीक को लेकर पुलिस 27-28 मार्च की रात को प्रयागराज पहुंचेगी और एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश करेंगी। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस दुबारा से अतीक अहमद को कस्टडी में लेगी और उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी।

यूपी पुलिस के आला अफसर इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक को लाने कई टीम कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। इसके बाद अतीक से पूछताछ की जाएगी। इस दौरान एक निजी चैनल से बातचीक करते हुए डीजीपी डीएस चौहान ने कहा कि अतीक अहमद पुलिस के लिए सिर्फ एक अपराधी है। अपराधी के साथ कानून के हिसाब से ही पुलिस कार्रवाई करती है। आपको बता दें कि शुक्रवार रात गुजरात पुलिस ने एक व्यापक अभियान के तहत वहां की 17 जेलों में एक साथ छापेमारी की। इस अभियान में 1,700 पुलिसकर्मी शामिल थे।

Recommended Video

    Umesh Pal Case: Mafia Atiq Ahmad को Sabarmati jail से लेने पहुंची UP Police | वनइंडिया हिंदी

    डीजी (जेल) आनंद कुमार ने बताया कि माफिया से नेता बने अतीक अहमद को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा, उनके पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय व जेल मुख्यालय चौबीसों घंटे निगरानी करेगा। प्रयागराज जेल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए को जेल मुख्यालय भेजा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+