Umesh Pal: अतीक की पत्नी शाइस्ता ने कोर्ट में लगाई गुहार, नाबालिग बेटों को उठा ले गई यूपी पुलिस

Umesh Pal murder case: अतीक की पत्नी शाइस्ता ने इलाहाबाद जिला न्यायालय में एक याचिका दायर की है। जिसमें दावा किया है कि पुलिस दो बेटों को 24 फरवरी को अपने साथ ले गई थी, जिनके बार में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली।

shaista parveen

Umesh Pal murder case: बाहुबली और जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मंगलवार को इलाहाबाद जिला अदालत में एक याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि पुलिस उनके दो बेटों को 24 फरवरी को अपने साथ ले गई थी, उसके बाद से उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। शाइस्ता परवीन की इस याचिका पर आज सुनवाई होगी।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, धूमलगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत उमेश पाल हत्याकांड मामले में एक याचिका सोमवार को इलाहाबाद जिला अदालत में दाखिल किया गया था। यह याचिका पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी बसपा नेता शाइस्ता परवीन ने अपने अधिवक्त विजय मिश्रा के जरिए दाखिल किया था। याचिका में दावा किया है कि 24 फरवरी 2023 की साय छह बजे मेरे दोनों अवयस्क पुत्र एजम अहमद व अबान अहमद को धूमनगंज की पुलिस विधि विरुद्ध तरीके से पकड़कर अपने साथ ले गई है।

किंतु आज 27 फरवरी 2023 तक मेरे दोनों पुत्रों का पता नहीं चल रहा है। थाने की पुलिस द्वारा ना ही कोई जानकारी दी जा रही है और ना ही विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रार्थिनी ने डर जताते हुए कहा कि धूमनगंज पुलिस मेरे अवयस्क पुत्रों के साथ कोई अप्रिय घटना करित न कर दे। प्रार्थिनी ने अर्जी में कोर्ट से प्रार्थना की, कि थाना धूमनगंज से विधि विरुद्ध तरीके से की गई कार्यवाही से संबंधित आख्या आहूत करने की कृपा करें। इस मामले में आज सुनवाई होगी।

Recommended Video

    Umesh Pal Murder Case में खुलासा, Prayagraj के इस मुस्लिम हॉस्टल में रची थी साजिश | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों में से एक आरोपी अरबाद सोमवार को नेहरू पार्क इलाके के पास हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया था। पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ अरबाज 50 हजार रुपए का इनामी थी। पुलिस इसका अपाधिक इतिहास खंगाल रही है। बता दें, इस मुठभेड़ में धूमनगंज थाने के SHO राजेश कुमार मौर्य की बांह में चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+