प्रयागराज: पेड़ से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। कोरांव थाना क्षेत्र के जवाईन नहर के पास बबूल के पेड़ से वैगनआर कार टकरा गई। टक्कर होने से कार में भीषण आग लग गई। इसमें सवार 3 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोरांव पुलिस ने शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

three people burnt alive after car collided with tree in prayagraj

चिल्लाने की आवाजें सुन खुल गई ग्रामीणों की नींद

बता दें, बुधवार सुबह सफेग रंग की वैगनआर कार कोरांव थाना क्षेत्र के जवाईन नहर के पास बबूल के पेड़ से टकरा गई। टक्‍कर लगते ही कार सवार लोगों के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। लोग घटनास्‍थल की ओर भागे। देखा तो पेड़ में टक्‍कर के बाद आग जल रही थी। तत्‍काल कोरांव पुलिस को सूचना देकर ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में कोरांव थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कार में लगी आग को पुलिस ने बुझाया। इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया।

कार सवार तीनों की सिर्फ खोपड़ी ही बची

पुलिस ने कार में सवार तीन लोगाें की मौत की पुष्टि की है। कार का नंबर प्लेट जल जाने के कारण यह नहीं पता लगा पा रहा कि कार कहां की थी। वहीं, मरने वालों की सिर्फ खोपड़ी ही बची थी। शरीर जल चुका था। हालांकि, पुलिस ने वाहन के चेचिज नंबर से जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो चेचिज नंबर के आधार पर पता चला कि वाहन करछना के अनिल सिंह पुत्र स्वर्गीय अमृतलाल का है। मृतकों की भी शिनाख्त की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+