SSC JE Recruitment 2019: 1601 पदों के लिए भर्ती चार्ट जारी, ऐसे करें आवेदन
प्रयागराज। युवाओं के लिए खुशखबरी है, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एक और भर्ती शुरू कर दी गई है। आयोग की यह भर्ती अवर अभियंता (जेई) के 1601 पदों के लिए होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग ने आज इस भर्ती के पदों का चार्ट भी जारी कर दिया है और सभी डिपार्टमेंट व पदो की सूची अपलोड की है। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है।

आयोग की ओर से इसके लिए 56 पेज का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी आवेदन भरने से पहले नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। इसके साथ ही आयोग ने वैकेंसी पदों की सूची भी जारी की है जिसमें किस डिपार्टमेंट में कितने पद हैं और आरक्षण के तहत मिलने वाले पदों की भी जानकारी दी गई है। फिलहाल मुख्य था इस भर्ती में 3 तरह के पद सृजित किए गए हैं जिसमें जूनियर इंजीनियर सिविल जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल व जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के पद शामिल है। हालांकि अलग-अलग डिपार्टमेंट में चयनित को नौकरी मिलेगी और आवेदन भी उसी अनुरोध किया जाना है। पदों के सापेक्ष योग्यता व अन्य जानकारी वेबसाइट पर जारी किए गए विज्ञापन में विस्तृत तौर पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी विज्ञापन का अवलोकन कर लें और सावधानी से ऑनलाइन आवेदन करें।
महत्वपूर्ण जानकारी
पद- अवर अभियंता (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल)
पद संख्या - 1601
नोटिफिकेशन टेबल - 15 फरवरी 2019 ( पहले जारी नहीं की गई थी।)
आवेदन की तिथि - 1 फरवरी 2019
आवेदन की अंतिम तिथि - 25 फरवरी 2019
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि - 27 फरवरी 2019
ऑफलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि - 28 फरवरी 2019
प्रारंभिक परीक्षा - 23 से 27 सितंबर 2019
मुख्य परीक्षा - 29 दिसंबर 2019
आवेदन शुल्क -
जनरल व ओबीसी के लिए ₹100
SC ST व फिजिकल हैंडीकैप के लिए कोई फीस नहीं है
पदों के बारे में जानकारी
1 - सेंट्रल वॉटर कमिशन में अवर अभियंता सिविल के 148 पद व मैकेनिकल के 16 पद
2 - सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में जूनियर इंजीनियर सिविल के 288 पद व जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 99 पद।
3 - मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस डिपार्टमेंट में जूनियर इंजीनियर सिविल के 76 पद व इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 43 पद। जबकि क्वालिटी सरवाइन एंड कांट्रैक्ट में 26 पद।
4 - फरक्का बैराज प्रोजेक्ट के लिए जूनियर इंजीनियर सिविल के 15 पद इलेक्ट्रिकल के लिए 1 पद व मैकेनिकल के लिए भी एक पद
5 - बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के लिए जूनियर इंजीनियर सिविल के 767 पद।
6 - सेंट्रल वॉटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन के लिए जूनियर इंजीनियर सिविल के 3 पद, मैकेनिकल के 1 पद
7 - डायरेक्टर आफ क्वालिटी एश्योरेंस डिपार्टमेंट के लिए जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 11 पद व इलेक्ट्रिकल के लिए 14 पद शामिल है ।
इस तरह कुल 1601 पदों पर भर्ती होगी। इसमें एससी के 240 पद, एसटी के 129 पद, ओबीसी के 423 पद आरक्षित हैं। जबकि 809 पद अनारक्षित हैं। इसके अलावा दो अलग कैटेगरी में भी 26 पद आरक्षित किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications