ईद के दिन प्रयागराज में हुआ खौफनाक हादसा, देखिए सीसीटीवी में कैद ये Video

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में ईद के दिन एक खौफनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ जा रहा एक 9 साल का बच्चा तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। बच्चा जमीन पर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। टक्कर के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटवी कैमरे में कैद हो गई।

सावधानी से धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा था परिवार

सावधानी से धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा था परिवार

घटना प्रयागराज शहर के व्यस्ततम बाजार वाले क्षेत्र करेली की है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक परिवार के कई लोग सड़क पार करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी बेहद धीमे और सावधानी से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन भी रोड से गुजर रहे थे। लगभग सभी लोग सड़क पार ही कर चुके थे कि बायीं ओर से अचानक बहुत तेज स्पीड में बाइक सवार युवक आये और एक बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चा हवा में उछलता हुआ जमीन पर काफी दूर तक खिसटता चला गया और इसके बाद चीख पुकार के बीच लोग बच्चे के पास पहुंचकर मदद करने में जुट गए।

बच्चे की मौके पर ही मौत

बच्चे की मौके पर ही मौत

सोशल मीडिया पर हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लोगों से पूछताछ की। पता चला कि दुर्घटना का शिकार हुआ बच्चा करेली का ही रहने वाला है और अपने परिवार के साथ ईद मिलने के लिए रिश्तेदार के घर जा रहा था। करेली पेट्रोल पंप के पास 60 फीट रोड को पार करते समय वह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस बोली- नहीं आई है कोई जानकारी

पुलिस बोली- नहीं आई है कोई जानकारी

इस मामले में करेली थानाध्यक्ष से बात करने पर पता चला कि घटना की कोई शिकायत न तो थाने में तहरीर के तौर पर दी गई है और न ही पुलिस कंट्रोल में ऐसी कोई सूचना दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पड़ताल की गई तो पता चला कि ईद के दिन सड़क पार करते समय पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से बाइक सवार की पहचान कराई जा रही है। परिवार पूरी तरह से सदमे में है और कुछ भी बताने की स्थिति में अभी नहीं है। मामले में करेली पुलिस ने पेट्रोल पंप समेत सड़क पर लगे कुछ और सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे बाइक सवार युवकों की पहचान की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+