सपा ने गठबंधन में गई सीट पर फिर से घोषित कर दिया प्रत्याशी, अब क्या करे कांग्रेस
मौजूदा समय में सोरांव सीट से सत्यवीर मुन्ना विधायक हैं, उनका टिकट काटकर कांग्रेस प्रत्याशी व प्रतापपुर के पूर्व विधायक जवाहर लाल दिवाकर को टिकट दिया गया था।
इलाहाबाद। इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीटों में सोरांव सीट पर तीन दिन पहले ही गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी का नाम घोषित हुआ था। यहां से मौजूदा समय में सत्यवीर मुन्ना विधायक हैं, उनका टिकट काटकर कांग्रेस प्रत्याशी व प्रतापपुर के पूर्व विधायक जवाहर लाल दिवाकर को टिकट दिया गया था। आज जारी हुई तीन प्रत्याशियों की सूची में सोरांव विधानसभा से सत्यवीर मुन्ना को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

अब कांग्रेस इस पर क्या एक्शन लेती है यह देखने वाला विषय होगा। सत्यवीर के भाई शैलेंद्र कौशांबी से तीन बार सांसद रहे हैं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदीकी माने जाते हैं। जबकि सत्यवीर के पिता स्वर्गीय धर्मवीर केन्द्र सरकार में मंत्री रहे हैं। ऐसे में सत्यवीर का टिकट कटने पर खूब सवाल भी उठे थे।












Click it and Unblock the Notifications