प्रयागराज: मां-बाप, पत्नी व बहन की सुपारी देकर कराई हत्या, प्रेमिका की फोटो वायरल करने पर बिगड़ी थी बात

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के प्रीतम नगर कॉलोनी में गुरुवार को कारोबारी तुलसीदास व उनकी पत्नी, बेटी व बहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड का प्रयागराज पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस तुलसीदास के बेटे आतिश उर्फ आशीष व उसके साथी अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो हत्यारोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंध के विरोध में उसने आठ लाख सुपारी देकर चारों हत्याएं कराई।

गला रेतकर की गई थी सभी की हत्या

गला रेतकर की गई थी सभी की हत्या

प्रीतमनगर में नीवा चौकी के पास रहने वाले तुलसीदास (63) केसरवानी घर में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे। परिवार में बेटे आतिश के अलावा पत्नी किरण (60), बेटी निहारिका उर्फ गुड़िया (37) और बहू प्रियंका (27) थी। आतिश भी दुकान चलाने में पिता का हाथ बंटाता था। 3.45 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि तुलसीदास, उनकी पत्नी, बेटी व बहू की घर के भीतर गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस पहुंची तो कारोबारी, उनकी पत्नी व बेटी की लाश नीचे सीढ़ी से लगे कमरे में जबकि बहू का शव ऊपर स्थित कमरे में मिला। सभी की गला रेतकर हत्या की गई थी।

घर में आए दिन होता था विवाद

घर में आए दिन होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आतिश ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे के करीब वह मकान की किस्त जमा करने बैंक चला गया था। करीब साढ़े तीन बजे घर लौटा तो दरवाजा बंद था, लेकिन उसमें भीतर से कुंडी नहीं लगी थी। दरवाजा खोलकर वह जैसे ही भीतर गया, परिवार के सभी लोग मृत पड़े मिले। एक साथ चार हत्याओं की सूचना पर पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले। जांच पड़ताल के क्रम में ही यह भी बात सामने आई कि मृतक व्यापारी व परिवार के अन्य लोगों के बेटे आतिश से संबंध अच्छे नहीं थे। घर में आए दिन विवाद होता था। जिसकी वजह उसका एक महिला से अवैध संबंध थे।

नौकरानी से संबंधों को लेकर होता था घर में विवाद

नौकरानी से संबंधों को लेकर होता था घर में विवाद

पुलिस ने कारोबारी के बेटे से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। बताया कि उसने अपनी दुकान में काम करने वाले अनुज श्रीवास्तव संग मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची। उसने अनुज को आठ लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी। जिसने कौशाम्बी के अजुहा निवासी दो भाड़े के कातिलों से इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया। वारदात के कुछ देर बाद ही अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि नौकरानी से संबंध के विरोध पर कारोबारी के बेटे ने ही इस जघन्य हत्याकांड को सुपारी देकर अंजाम दिलाया।

प्रियंका से की थी लव मैरिज

प्रियंका से की थी लव मैरिज

आतिश उर्फ आशीष ने कीडगंज की रहने वाली प्रियंका से लव मैरिज की थी। करीब पांच साल पहले हुए इस रिश्ते से अब वह छुटकारा पाना चाहता था। इसका कारण उसका एक अन्य युवती से रिश्ता बन जाना था। आतिश के इस रिश्ते की जानकारी उसके परिवार के सदस्यों को हो चुकी थी। वे इस रिश्ते पर लगातार विरोध दर्ज करा रहे थे। इसे लेकर घर में आए दिन कलह हुआ करती थी। इसमें आतिश अकेले था और परिवार के बाकी सभी सदस्य दूसरी तरफ। इसी से आतिश को प्रापर्टी से वंचित कर दिये जाने का भी डर सता रहा था।

बहन निहारिका ने FB पर प्रेमिका की फोटो कर दी थी वायरल

बहन निहारिका ने FB पर प्रेमिका की फोटो कर दी थी वायरल

एडीजी के मुताबिक, घर वाले आतिश को लगातार समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। इसी के चलते कुछ दिन पहले बहन निहारिका ने फेसबुक आतिश की फोटो उसकी प्रेमिका के साथ वायरल कर दी। इससे आतिश की किरकिरी होने लगी तो उसने दोस्त अनुज के साथ मिलकर पूरे परिवार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+