Shaista Parveen: अतीक की काली कमाई को कुछ ऐसे ठिकाने लगा रही थी शाइस्ता, विदेश भागने की है चर्चा
अतीक अहमद की काली कमाई को उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन ठिकाने लगाने के लिए असाद कालिया को देती थी। जिसे असाद कालिया प्रॉपर्टी डीलिंग में लगाता था।

Shaista Parveen News: अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद पुलिस जांच में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब अतीक अहमद की काली कमाई को लेकर नया खुलासा हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि अतीक की काली कमाई को उसके साख गुर्गे असाद कालिया के जरिए ठिकाने लगाया जाता था।
असाद कालिया को अवैध कमाई की रकम ठिकाने लगाने के लिए अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन देती थी। जिसे असद कालिया प्रॉपर्टी डीलिंग में लगाता था। इस बात का खुलासा अतीक अहमद के वकील खान सौतल हनीफ से पुलिस पूछताछ के दौरान किया है।
अतीक के वकील ने पूछताछ में यह भी बताया कि यह अवैध रकम प्रयागराज के अलावा लखनऊ, गुजरात, दिल्ली और मुंबई से मिलती थी। यह काली कमाई अतीक की पत्नी शाइस्ता तक पहुंचती थी, जिसे कालिया प्रॉपर्टी में लगाता था। बता दें, कालिया अतीक और उसके पूरे परिवार का भरोसेंद था।
Recommended Video
वहीं, दूसरी तरफ उमेश पाल हत्याकांड बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और तीन मुख्य शूटर्स फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने शाइस्ता के सिर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है। वहीं, उमेश पाल हत्याकांड में मिले सबूतों और बयानों के आधार पर पुलिस FIR में शाइस्ता को गैंगलीडर मान लिया है।
अब पुलिस शाइस्ता परवीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने जा रही है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि अतीक अहमद के बाद अब गैंग की कमान शाइस्ता परवीन ही संभाल रही हैं। साथ ही चर्चा है कि शाइस्ता परवीन विदेश भाग गई है, वहीं से सब कुछ ऑपरेट कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाइस्ता परवीन के खिलाफ चार मुकदमें दर्ज हैं। प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में तीन मुकदमें जिसमें धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य आरोप लगे हैं। वहीं धूमनगंज थाने में उमेश पाल और उनके सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या संगीन अपराध दर्ज का है। उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन नामजद अभियुक्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications