समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाए गैंगरेप आरोपी BJP नेता के पोस्टर, दर्ज हुई FIR
प्रयागराज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध और यौन अपराध में लिप्त अपराधियों के पोस्टर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का आदेश दिया थे। सीएम के फरमान के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गैंगरेप के आरोप में फरार चल रहे बीजेपी नेता के पोस्टर पुलिस की मौजूदगी में सार्वजनिक स्थान पर लगा दिया। इतना ही नहीं, फरार चल रहे गैंगरेप के आरोपी बीजेपी नेता की गिरफ्तारी न होने को लेकर सपा नेताओं ने विरोध जताया।
Recommended Video

दरअसल, रविवार 27 सितंबर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने गैंगरेप के आरोप में घिरे डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी का पोस्टर सुभाष चौराहे पर चस्पा कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों का ही पालन करते हुए दुराचारियों के पोस्टर चस्पा किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में सिविल लाइन थाने में सपा नेता संदीप यादव समेत छह अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सुभाष चौराहे पर लगे पोस्टरों को हटा दिया है।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला साल भर पुराना है। पीड़ित छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक़, बीजेपी नेता डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी और उनके साथी डॉ अनिल द्विवेदी ने कई बार पिस्टल की नोक पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान मुंह खोलने व शिकायत करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। हालांकि, प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में अब जाकर आरोपी बीजेपी नेता और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल करा दिया है। लेकिन नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक रसूखदार बीजेपी नेता और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया है। तो वहीं, आरोपी बीजेपी नेता ने खुद को बेगुनाह बताते हुए इसे सियासी साजिश करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications