UP News: इस जिले में काजू, बादाम और किशमिश खाकर मोटे हो गए चूहे, होटल और रेस्टोरेंट मालिक हुए परेशान
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में चौहान के आतंक से होटल और रेस्टोरेंट संचालक काफी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि होटल में बचा हुआ खाना और काजू किशमिश बादाम खाकर चूहे काफी मोटे हो गए हैं। इन चूहों को पकड़ना भी काफी मुश्किल है।
रिपोर्ट की माने तो प्रयागराज के रामबाग, नुरुल्ला रोड, तेलियरगंज, अल्लापुर, कटरा सुलेमसराय, गऊघाट, अलोपीबाग आदि इलाकों में चूहों की संख्या काफी अधिक है। दिन में चूहे नालियों में और अंधेरे वाले स्थानों पर छिपे रहते हैं और रात होते ही यह चूहे बाहर निकल जाते हैं। बाहर निकालने के बाद होटल में मशरूम पनीर और मांसाहारी भोजन को खाकर अपनी भूख मिटाते हैं।

इसी तरह काजू बादाम और नमकीन के पैकेट तथा हरी सब्जियों को भी खाकर चूहे काफी मोटे हो गए हैं। होटल मालिकों द्वारा बताया गया कि अधिकतर चूहे 2 किलो से ऊपर के हो चुके हैं। जिसके चलते जाल आदि लगाकर उनको पकड़ने का प्रयास किया जाता है तो वे जाल को काट देते हैं।
लोगों द्वारा यह भी बताया गया की होटल और रेस्टोरेंट के किचन में मिट्टी खोदकर चूहे सुरंग बना दिए हैं। बालू और सीमेंट से यदि उसे बंद किया जाता है तो रात में चूहे पुनः उसे खोद देते हैं। जिसके चलते होटल और रेस्टोरेंट वाले काफी परेशान हैं।
चूहों की वजह से हो रहा लाखों का नुकसान
दुकानदारों द्वारा यह भी बताया गया कि चूहा की वजह से उनका प्रतिदिन 2 से 3 लाख का नुकसान हो रहा है। उन लोगों द्वारा यह भी मांग की जा रही है कि इन चूहों के खिलाफ किसी












Click it and Unblock the Notifications