मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान के लिए प्रयागराज आएंगी प्रियंका, शंकराचार्य से करेंगी मुलाकात

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मौनी अमावस्या के अवसर पर भारी संख्या में लोग स्नान करने गंगा तट पर पहुंच रहे हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार सक्रियता दिखा रही हैं। प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या पर प्रयागराज आ रही हैं। वो यहां संगम पर आकर गंगा में स्नान करेंगी। प्रियंका गांधी का विमान से 11 बजे प्रयागराज पहुंचने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी यहां शंकराचार्य से भी मुलाकात करेंगी। वो आनंद भवन भी जाएंगी।

Priyanka Gandhi to visit Prayagraj for holy bath in Ganga on Mauni Amavasya

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Prayagraj में लगाई आस्था की डुबकी, खुद चलाई Boat, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी

    प्रियंका गांधी के गंगा में डुबकी लगाने के लिए आने की सूचना पर प्रयागराज के आईजी केपी सिंह ने कहा कि मौनी अमावस्या मेले में आज भारी संख्या में लोग आए हैं, ऐसे में किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट पुलिस नहीं दे पाएगी। कहा कि जैसे अन्य श्रद्धालु स्नान के लिए आ रहे हैं वैसे ही प्रियंका गांधी भी आ सकती हैं।

    इससे पहले बुधवार को सहारनपुर में प्रियंका गांधी ने किसानों के साथ-साथ हिदुओं और मुसलमानों को साथ जोड़ने का प्रयास किया। किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म और जाति को नाम पर तोड़ने का नहीं, जोड़ने का काम करेगी। सहारनपुर में प्रियंका गांधी शाकंभरी मंदिर पहुंची और उन्होंने वहां ध्यान लगाया। मंदिर में पूजा-अर्चना कर काफी समय बिताने के बाद प्रियंका गांधी सहारनपुर के ही रायपुर खानगाह दरगाह पर पहुंचीं और उन्होंने वहां माथा टेका। दरगाह पर प्रियंका गांधी ने चादर चढ़ाई और उसके बाद किसान महापंचायत में पहुंची थीं।

    किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने भाषण देते हुए तीन कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की और किसानों से कहा कि जब तक ये कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक आंदोलन करते रहिए। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कृषि कानूनों को निरस्त किया जाएगा और एमएसपी लागू किया जाएगा। आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को यूपी में रोकने पर भी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंदोलनजीवी बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने किसानों का अपमान किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+