प्रयागराजः पति के खाने में मिलाया जहर, मौका देखते ही जीजा के साथ फरार हो गई साली
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति को जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ जिले के घूरपुर थाने में हत्या का प्रयास का लिखित मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, घूरपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव के रहने वाले रंजीत कुमार की पत्नी ने अपने पति के ही खाने में जहर मिलाकर जान से मारने का प्रयास किया।

खाना खाने के कुछ समय बाद ही जब रंजीत कुमार की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में ले गए, जहां पर समय से इलाज मिल जाने के कारण रंजीत कुमार की जान बच गई। वही रंजीत कुमार की पत्नी मौका देख कर के अपने जीजा के साथ रात में ही फरार हो गई। रंजीत कुमार की तबीयत ठीक होने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के विरुद्ध घूरपुर थाने में हत्या करने का प्रयास का लिखित मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications