Prayagraj: एलईडी बल्ब चुराते दारोगा का Video हुआ वायरल, अब एसएसपी ने लिया ये एक्शन

Prayagraj: एलईडी बल्ब चुराते दारोगा का Video हुआ वायरल, अब एसएसपी ने लिया ये एक्शन

Prayagraj News: हाल ही में कानपुर जिले में एक सिपाही ने सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति का मोबाइल चुरा लिया। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी। तो वहीं, अब ऐसा ही एक और वीडियो प्रयागराज जिले से सामने आया है। यहां फूलपुर थाना क्षेत्र के एक दरोगा का बल्ब चुराते हुए सीटीवीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।

Recommended Video

    Prayagraj में SI (दारोगा) बल्ब चुराते CCTV में कैद, सफाई में बताई ये कहानी | वनइंडिया हिंदी | *News
    prayagraj viral video: Phulpur sub Inspector stole LED bulb from shop

    दरोगा द्वारा एलईडी बल्ब चुराने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज की डेट से पता चलता है कि रिकार्डिंग सात अक्तूबर की रात की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, बल्ब चुराने का यह मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि फूलपुर थाने में तैनात दरोगा राजेश वर्मा की ड्यूटी रात की थी। इस दौरान प्रतापुर बैरियर पर तैनात ड्यूटी में गश्त के दौरान दरोगा एक बंद दुकान पर पहुंचे और इधर-उधर देखने के बाद वहां लगे बल्ब को चुपके से चुराकर जेब में डालकर चलते बने।

    दरोगा को ये नहीं पता था कि उनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह जब दुकानदार ने देखा कि दुकान पर लगा बल्ब नहीं है, तो सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इस दौरान दरोगा द्वारा बल्ब चुराने का वीडियो देखने के बाद शख्स ने उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हुई और मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो मामले का संज्ञान लिया। एसएसपी ने आरोपी दरोगा को आनन-फानन में निलंबित कर दिया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी दरोगा सिपाही से प्रोन्नति पाकर दरोगा बना था और बीते आठ माह से फूलपुर थाने में तैनात था। वहीं निलंबित दरोगा राजेश वर्मा की दलील थी कि जिस जगह पर वह ड्यूटी कर रहे थे, वहां पर अंधेरा होने के कारण यहां से बल्ब उतार कर वहां लगाया था। फिलहाल दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+