मासूम छात्र से रूठने-मानने की पूरी कहानी, VIDEO में दिखने वालीं प्रयागराज की टीचर विशाखा त्रिपाठी की जुबानी
प्रयागराज, 14 सितंबर: प्रयागराज की एक टीचर और मासूम छात्र के बीच रूठने-मनाने का वीडियो रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रही टीचर का नाम विशाखा त्रिपाठी है, जो नैनी के सेठ आनंदराम जयपुरिया कॉलेज में पढ़ाती हैं। वायरल वीडियो को लेकर विशाखा ने मीडिया से बातचीत की और पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे एलकेजी का छात्र रोज क्लास में शरारत करता था। टीचर्स के मना करने पर वह रोज वादा करता था कि आगे से बदमाशी नहीं करेगा, लेकिन फिर वही करता था। ऐसे में उन्होंने छात्र को समझाने के लिए नया तरीका निकाला और उससे नाराज होकर बात न करने की बात कही।

क्लास में शरारत कर रहा था LKG का छात्र अथर्व
टीचर विशाखा त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो में दिख रहा बच्चा एलकेजी का छात्र अथर्व सिंह है। विशाखा एलकेजी की क्लास टीचर हैं। उन्होंने बताया कि उस दिन स्कूल में एक्टिविटी पीरियड चल रहा था। अथर्व दूसरे बच्चों से थोड़ा ज्यादा शरारत कर रहा था।

रूठने-मनाने के पीछे की पूरी कहानी
विशाखा ने अथर्व को बुलाया और कहा, अगर आप बदमाशी करोगी तो मैं आपसे बात नहीं करूंगी। अथर्व का रिएक्शन था- मैम प्लीज मुझसे बात करिए, अब बदमाशी नहीं करूंगा। काफी देर बाद मैंने बोला ठीक है, आप नहीं करोगे पक्का। इसके बाद अथर्व ने किस्सी देकर मुझे मनाया भी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टीचर और छात्र का वीडियो
बता दें, विशाखा त्रिपाठी और मासूम छात्र अथर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में टीचर विशाखा बार-बार बच्चे से बात नहीं करने को कहती हैं और मासूम बच्चा उन्हें मनाने की कोशिश करता है। यह वीडियो क्लास की एक टीचर ने रिकॉर्ड किया था, जिसे 4 सितंबर को विशाखा ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया। देखते ही इंस्टाग्राम के अलावा फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप समेत सभी सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications