नवाबगंज थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अतुल सिंह का बाथरूम में पड़ा मिला शव, शरीर पर नहीं था कोई चोट का निशान

नवाबगंज थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अतुल सिंह का बाथरूम में पड़ा मिला शव, शरीर पर नहीं था कोई चोट का निशान

प्रयागराज, 25 जून: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां नवाबगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में पड़ा मिला है। सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेसिंक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सब इंस्पेक्टर की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

Prayagraj: Sub Inspector Atul Singh posted in Nawabganj PS found body in his bathroom

2016 बैच के सब-इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह (40) मूल रुप से गाजीपुर जिले के रहने वाले थे और फिलहाल वो नवाबगंज थाने में तैनात थे। ऐसा बताजा जा रहा है कि अतुल कुमार सिंह थाने से महज आधा किलोमीटर दूर सेवानिवृत्त रेलकर्मी राधेश्याम यादव के मकान में किराए पर रहते थे। शुक्रवार रात वह ड्यूटी से वापस कमरे पर आए और शनिवार सुबह उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। इस बात की जानकारी उस वक्त हुई जब सिपाही ने फोन कर एसओ नवाबगंज को बताया कि दरोगा अजय सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ है।

मोबाइल फोन बंद होने की जानकारी मिलने के बाद एसओ राकेश राय फोर्स के साथ उनके कमरे पर पहुंचे। यहां बाथरुम में अतुल सिंह का शव पड़ा था। इस बात की जानकारी एसओ राकेश राय ने आलाधिकारियों को दी। एसएसपी अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। बाथरूम में बाल्टी और मग रखा था। उसके पास उनकी चप्पलें भी पड़ी थीं। मूलत: गाजीपुर के रहने वाले अतुल सिंह के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक जांच टीम मौके का मुआयना कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+