Prayagraj: 1 इंस्पेक्टर, 3 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मियों के तबादले, अतीक से नजदीकियों के चलते हुई कार्रवाई

Prayagraj Shootout News: पुलिसकर्मियों की अतीक से सांठगांठ के आरोप लगने के बाद गोपनीय तरीके से जांच शुरू हो गई थी। इस मामले में प्रदेश सरकार ने आठ पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए है।

Prayagraj Shootout News

Prayagraj Shootout News: उमेश पाल शूटआउट कांड के बाद पुलिसकर्मियों के तार अतीक एंड कंपनी से जुड़ने के गंभीर आरोप लगे तो इसकी गोपनीय तरीके से जांच शुरू हुई थी। तो वहीं, अब खबर आ रहा है कि प्रदेश की योगी सरकार ने प्रयागराज शूटआउट के चार हफ्ते बाद 1 इंस्पेक्टर, 3 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। ऐसी चर्चा है कि इन पुलिसकर्मियों का तबादला अतीक अहमद से नजदीकियों के चलते किया गया है। ऐसा चर्चा है कि गोपनीय जांच में इन 08 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक गैंग से खाकी के रिश्ते को लेकर सवाल उठे थे। कई तरीके आरोप भी पुलिस पर लगे थे। लेकिन, इस मामले पुलिस का कोई भी अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं था। हालांकि, अतीक से पुलिसकर्मियों की नजदीकियों को लेकर सवाल उठे तो गोपनीय तरीके से प्रमुख थानों पर नजर रखी जाने लगी। ऐसा बताया जा रहा है कि पूरामुफ्ती, धूमनगंज और करेली थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की जांच चल रही थी। इस बीच एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा समेत आठ पुलिकर्मियों का तबादला के आदेश जारी हो गए।

इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
- धूमनगंज में तैनात इंस्पेक्टर वजी उल्लाह का हुआ तबादला।
- करैली थाने में तैनात दरोगा इबरार अहमद का हुआ तबादला।
- दरोगा समी आलम को मेरठ पीटीएस भेजा गया।
- दरोगा उबैदुल्ला अंसारी को जालौन पीटीएस भेजा गया।
- सिपाही फारूक अहमद और बाबर अली का भी हुआ तबादला।
- महफूज आलम और मो.अयाज खान का भी हुआ तबादला।

Recommended Video

    उमेश की हत्या में शामिल थे पुलिसकर्मी, ट्रेस हुए कॉल तो हुआ बड़ा खुलासा

    जांच में 8 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध
    अतीक से नजदीकियों के चलते पुलिसकर्मियों की गोपनीय जांच शुरू हुई थी, जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। ऐसी आशंका है कि गोपनीय जांच और प्रयागराज पुलिस की संस्तुति पर आठों पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। ट्रांसफर आदेश में प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण बताया गया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक गिरोह की मदद करने की बात भी सामने आई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+