Prayagraj: निर्माणाधीन मकान की मिट्टी से बनी कच्ची दीवार ढही, दो मजदूरों की हुई मौत

Prayagraj News: प्रयागराज जिले के बमरौली इलाके के बाकराबाद गांव में मकान के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी से बनी कच्ची दीवार ढह गई। इस हादसे में दो मजदूर की दबने से मौत हो गई।

Prayagraj News

Prayagraj News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से सामने आई है। यहां मकान निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी से बनी कच्ची दीवार दो मजदूरों के ऊपऱ ढह गई। दीवार ढहने से दोनों मजदूर उसके नीच दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकिर, दूसरे मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा प्रयागराज जिले के बमरौली इलाके के बाकराबाद गांव में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार 30 मई की सुबह करीब 10 झगड़ू के मकान के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी से बनी कच्ची दीवार ढह गई।

इस हादसे में दो मजदूर दीवार के नीचे दब गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक़्त दम तोड़ दिया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 से खबर मिली तो पूरामुफ्ती पुलिस वहां पहुंची।

Recommended Video

    प्रयागराज: अधेड़ की हत्या, ईंट से सिर कूचकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

    पुलिस ने बताया कि मृतकों में 48 वर्षीय शारदा प्रसाद और 55 वर्षीय लालचंद्र हैं। ये दोनों ग्राम रतगहा थाना चरवा कौशांबी के रहने वाले थे। उनके परिवार के लोग को सूचना दे दी गई है। पोसटमार्टम के बाद दोनों मजदूरों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

    वहीं, इस हादसे के बाद दोनों मजदूरों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी मजदूरों के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही तो उसके मुताबिक, केस दर्ज की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+