UP News: मायके से अगवा कर महिला से हैवानियत, अंदरूनी अंगों में डाली रॉड, जेठ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uttar Pradesh Prayagraj news today: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। प्रयागराज जिले की एक महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन का अपहरण करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

महिला के भाई द्वारा दुष्कर्म का आरोप महिला के जेठ के ऊपर लगाया गया है। आरोप है कि महिला अपने मायके में ही रहती थी। रविवार को महिला का जेठ अपने दो साथियों के साथ आया और जबरन उसका अपहरण करके ले गया।

prayagraj-news-today-mahila-ke-sath-samuhik-dushkarm-jeth-ko-police-ne-kiya-girftar

अपहरण करके ले जाने के बाद सरकारी स्कूल के बगल में तीनों लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं भाई का आरोप है कि उसके बहन के प्राइवेट पार्ट में लोगों ने रोड डाल दिया।

मामले की जानकारी होने के बाद मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने महिला के जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं महिला को एसआरएन में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है की सराय ममरेज की रहने वाली महिला पति और उसके परिवार वालों से विवाद के बाद मायके में ही रहती है। रविवार को महिला खाना खाने के बाद अपने परिवार के लोगों के साथ सोई थी।

आरोप है कि इसी दौरान महिला का जेठ अपने दो अन्य सहयोगियों को साथ लेकर वहां पहुंचा। उसके बाद वह पीड़िता का हाथ पैर बांधकर वहां से उठा ले गया। उठा कर ले जाने के बाद घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक स्कूल के पीछे लेकर गया।

जहां जेठ और उसके सहयोगियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ ही लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दिया। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

सुबह में हुई घरवालों को घटना की जानकारी
बताया जा रहा है कि सुबह में गांव के लोग जब उस तरफ टहलने के लिए गए तो उनको पीड़िता घायल अवस्था में मिली उसके बाद घर वालों को जानकारी दी गई। फिर घर वालों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे एसआरएन में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। भाई का कहना है कि उसकी बहन के हाथ पैर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट है। अभी उसकी बहन कुछ बोल नहीं पा रही है। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।

वहीं इस बारे में डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती द्वारा बताया गया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+