Prayagraj: पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या की नहीं पता चली असल वजह

Prayagraj: पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या की नहीं पता चली असल वजह

प्रयागराज, 04 अगस्त: पुलिस लाइन में तैनात 2019 बैच के कांस्टेबल ने अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली। जैसे ही इस घटना की जानकारी अन्य पुलिसकर्मियों की हुई तो वो मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आला अधिकारी मौके पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन की।

Prayagraj News: Police constable shot himself

एसपी सिटी प्रयागराज दिनेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक कांस्टेबल का नाम आकाश कुमार था और वो मथुरा जिले के अतरौना का रहना वाला था। 2019 बैट के पुलिस कांस्टेबल आकाश कुमार की पोस्टिंग पुलिस लाइन में थी। इन्होंने अपने घर में अपनी बंदूक से खुद को गोली मारी। हम इनको अस्पताल ले गए जहां इनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। आत्महत्या की असल वजह पता नहीं चल पाई है।

पुलिस की मानें तो आकाश कुमार (29) की ड्यूटी किसी वीआईपी के अंगरक्षक के तौर पर लगी थी। बुधवार शाम करीब छह बजे उसने अपनी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पुलिस वाले पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था और उसकी कार्बाइन भी बगल में पड़ी थी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया।

उसने घटना को क्यों अंजाम दिया इसके पीछे क्या कारण हैं इसकी छानबीन में पुलिस लग लग गई। घटना के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई तो परिवार में भी कोहराम सा मच गया। परिवार के लोग प्रयागराज के लिए निकल गए हैं। मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी कार्बाइन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+