Prayagraj: आशिक मिजाज शिक्षक से परेशान हुई कॉलेज की छात्राएं, बोलीं- करते है अश्लील बातें
Prayagraj News: सोरांव थाना क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आशिक मिजाज शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद एक छात्रा ने शनिवार को सोरांव थाने पहुंचकर अध्यापक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Prayagraj News: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां एक इंटर कॉलेज की छात्राएं आशिक मिजाज शिक्षक से परेशान है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक क्लास रूप में अश्लील बातें करता है। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन पर आए दिन परेशान करता है। शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर एक छात्रा ने शनिवार को सोरांव थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला सोरांव थाना क्षेत्र के मऊआइमा विकासखंड अंतर्गत स्थित एक इंटर कॉलेज का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ददौली क्षेत्र में स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में कार्यरत आशिक मिजाज शिक्षक से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं परेशान हो चुकी हैं। छात्राओं का आरोप है कि क्लास रूम में अभद्र तथा अश्लील भाषा का प्रयोग करता है।
इतना ही नहीं, शिक्षक द्वारा छात्राओं और उनके परिजनों के मोबाइल पर फोन करके आए दिन उन्हें परेशान किया जाता है। शिक्षक की करतूत से तंग आकर कई छात्राओं ने विद्यालय जाना छोड़ दिया है। तो वहीं, अब एक इंटर की छात्रा ने शिक्षक के इस व्यवहार से तंग आकर काफी शनिवार को सोरांव थाने पहुंची। छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Recommended Video

वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि छात्रा की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार संबंधित शिक्षक के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications