सिर ढककर ही जैन मंदिर में दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु,अमर्यादित ड्रेस में आने वाले को नहीं मिलेगा प्रवेश

prayagraj news: कटी-फटी जींस..मिनी स्कर्ट जैसे अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों के लिए देश के कई मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी क्रम में अब संगमनगरी (prayagraj) के जैन मंदिरों का नाम भी जुड़ गया। जैन समाज ने अब छोटे वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जैन मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया है।

इसके लिए बकायदा मंदिर प्रशासन ने एंट्री गेट पर ही एक नोटिस चस्पा कर दिया है। जिसके मुताबिक,अब कटी-फटी जींस, हाफ पैंट, बर्मुडा, नाइट सूट, फ्रॉक, छोटे भड़कीले वस्त्र पहनकर आने वाले भक्तों को जैन मंदिरों में प्रवेश नहीं मिलेगा।

prayagraj-jain-temples-ban-western-clothes

बता दें कि इसके पहले शहर के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में भी इस तरह के कपड़े पहन कर आने पर रोक लगाई जा चुकी है। तो वहीं, अब जैन समाज के लोगों का कहना है कि जैन मंदिरों में मर्यादित एवं शालीन कपड़े पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश देने का निर्णय लिया है।

शहर के सभी जैन मंदिरों में बकायदा इस आशय के पोस्टर लगा दिए गए हैं। दिगंबर जैन समाज के मंत्री राजेश जैन ने बताया कि मंदिरों में मर्यादित और शालीन कपड़े पहन कर आने वालों को ही प्रवेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत रविवार से कर दी गई है।

इसके अलावा जैन समाज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश के समय सिर ढंककर आने की भी सलाह दी गई है। कहा गया है कि दर्शन-पूजन के समय सिर को ढंककर रखें। इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं को मंदिर में आते वक्त काले कपड़े से बचने की सलाह दी है।

मंदिर प्रशासन ने कहा कि मंदिर में आते समय पूरी तरह काले वस्त्र पहनकर न आए। साथ ही, पाश्चात्य संस्कृति वाले परिधानों का पूरी तरह परहेज करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में जैन समाज के मंत्री का कहना है कि इससे समाज में शालीन व्यहार और मर्यादा के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और नई पीढ़ी मर्यादित आचरण के साथ ही संस्कारों का अनुसरण कर सकेगी।

इसलिए समाज की जिम्मेदारी बनती है कि किसी तरह की अपसंस्कृति को विस्तार न लेने दिया जाए। जैन समाज ने शहर के मंदिरों में मर्यादित एवं शालीन कपड़े पहनकर आने वालों को ही मंदिर में प्रवेश देने का निर्णय लिया है। शहर के सभी जैन मंदिरों में बकायदा इस आशय के पोस्टर लगा दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+