कुंभ मेले में तीसरी बार लगी भीषण आग, पहले सिलेंडर अब शार्ट सर्किट
Allahabad News, इलाहाबाद। कुंभ मेले का आगाज हुए अभी पांच ही दिन हुए है और इस बीच मेला क्षेत्र में आग लगने की तीसरी घटना सामने आई है। यह आग मेला क्षेत्र के सेक्टर 13 में शार्ट सर्किट से लग गई। आग की चपेट में आने से प्रयागवाल सभा के सभी पंडाल जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने बेहद तेजी के साथ आग पर काबू किया, जिससे दूसरे शिविरों में आग नहीं फैल सकी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आगजनी के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दो बार और लग चुकी है आग
शनिवार को आगजनी की घटना से पहले भी कुंभ मेले में दो बार ऐसे ही घटनाएं घट चुकी है। पहली घटना शाही स्नान से 1 दिन पहले हुई थी। तब दिगंबर अनी अखाड़े में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। इसके बाद 16 जनवरी को स्वामी वासुदेवानंद के शिविर में उस वक्त आग लग गई जब शिविर में भंडारा चल रहा था। हालांकि टेंट के अतिरिक्त किसी और तरीके का नुकसान नहीं हुआ था। इन दोनों घटनाओं का सिलसिला आज भी जारी रहा और सेक्टर 13 के प्रयागवालसभा पंडाल में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई।
क्या कह रहे अधिकारी
घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रयागराज मेला पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की और बताया कि शाम 6:00 बजे के लगभग नाग वासुकी रोड से सटे कल्पवासी शिविर में अचानक आग लग गई थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को काबू कर लिया गया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि आग से टेंट जल गया था।












Click it and Unblock the Notifications