Afreen Fatima : प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद की बेटी आफरीन फातिमा कौन हैं? हुए चौंकाने वाले खुलासे
प्रयागराज, 13 जून: प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुईं हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के खिलाफ एक्शन के बाद से आफरीन फातिमा का नाम सुर्खियों में है। दरअसल, आफरीन फातिमा जावेद अहमद की बेटी हैं। हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई में आफरीन फातिमा के घर पर भी बुलडोजर चला है। फातिमा भी यूपी पुलिस की रडार पर हैं, अगर हिंसा उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो पुलिस उन्हें भी हिरासत में ले सकती है।
Recommended Video

JNU में पढ़ाई कर रही हैं आफरीन, जानिए शाहीनबाग कनेक्शन
आफरीन फातिमा जावेद अहमद की बड़ी बेटी हैं। वह दिल्ली में रहकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ ही जेएनयू में स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर भी हैं। बताया जा रहा है कि आफरीन ने सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। यही नहीं, शाहीनबाग में आंदोलन के दौरान भी आफरीन जेएनयू से लेकर इलाहाबाद तक सक्रिय रही थीं। इसके अलावा हिजाब बैन के दौरान भी आफरीन ने अपनी आवाज बुलंद की थी। आफरीन हिजाब बैन के दौरान साउथ इंडिया में कई शहरों का दौरा कर प्रदर्शन में शामिल हुई थीं।

AMU में पढ़ाई के दौरान ही छात्रा राजनीति में हो गई थीं सक्रिय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आफरीन फातिमा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। यहीं से लैंग्विस्टक्स में बीए ऑनर्स और एमए किया। एएमयू में पढ़ाई के दौरान ही आफरीन छात्र राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। तभी से वह छात्रों की समस्याओं पर अपने विचार प्रमुखता से जाहिर करती रही हैं।

आफरीन भी हैं यूपी पुलिस की रडार पर
प्रयागराज में प्रशासन की कार्रवाई के बाद मीडिया से बातचीत में आफरीन ने कहा कि वह अपने पिता, मां और बहन की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हैं। उसे अपने परिवार के सदस्यों के बारे में कोई जानकरी नहीं है कि वे कहां हैं। फातिमा ने दावा किया कि आधी रात को महिलाओं और छोटे बच्चों को जबरदस्ती घरों से निकाला जा रहा था। बता दें, प्रयागराज के एसएसपी का कहना है कि मोहम्मद जावेद की एक बेटी जेएनयू में पढ़ती है, जो जावेद को राय देने का काम करती है। अगर वह भी इस मामले में दोषी पाई गई तो दिल्ली पुलिस से संपर्क कर अपनी टीमें वहां भेजकर उसे हिरासत में लिया जाएगा।
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications