मोबाइल पर कॉल कर किया इश्क का इजहार तो लड़की ने लगा दी डांट फिर युवक टावर पर चढ़ा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छाताडीह गांव में एक सिरफिरे आशिक की करतूत से गांव के लोग और पुलिस वाले सकते में आ गए। जानकारी के अनुसार एक युवक ने एक लड़की को मोबाइल पर अपने इश्क का इजहार किया। लड़की ने घरवालों को बताया तो उसके परिजन शिकायत लेकर युवक के घर पहुंच गए। इससे नाराज युवक घर से कुछ दूर पर स्थित बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।

prayagraj boy did ruscus after girls not agree for his love

सिरफिरे आशिक की करतूत से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतारने के लिए मनाने लगेपर वह उतरने का नाम तक नहीं ले रहा था। हालांकि चार घंटे की मशक्‍कत के बाद वह नीचे उतरा। आपको बता दे कि राजकुमार का 19 वर्षीय बेटा रविंद्र चौहान ने बुधवार की सुबह एक लड़की को मोबाइल पर कॉल कर अपने प्रेम का इजहार किया। लड़की ने फटकार लगाते हुए कॉल काट दी और घरवालों को उसकी करतूत को बता दिया।

इस पर लड़की के घरवाले शिकायत लेकर रविंद्र के घर पहुंचे। घरवालों से शिकायत होते देख रविंद्र वहां से भाग निकला और घर से कुछ दूरी एक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। यह देखकर गांव के लोग और रविंद्र के घर वाले पहुंचे और उससे नीचे उतरने की फरियाद की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। लगभग 4 घंटे की मशक्‍कत के बाद दोपहर में लगभग 2 बजे युवक टावर से नीचे उतरा।

यह भी पढ़ेंः प्रयागराज: महंत आशीष गिरी ने निरंजनी अखाड़े में की आत्महत्या, कई दिनों से थे बीमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+