Prayagraj: फाफामऊ पुल पर आपस में टकराए दो ट्रक, रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 30 फीट नीचे गंगा में गिरा ट्रक, 3 मरे
प्रयागराज जिले के फाफामऊ गंगा पुल पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक ट्रक रेलिंग पर लटक गया तो दूसरा 30 फीट नीचे गंगा में जा गिरा।

prayagraj accident news: दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ है। यहां फाफामऊ गंगा पुल पर आज सुबह दो ट्रक आपस में टकरा गाए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक ट्रक पुल की रेलिंग पर लटक गया तो दूसरा 30 फीट नीचे गंगा में जा गिरा। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। वहीं, फाफामऊ पुल पर आवागमन बाधित हो गया। दूसरी ट्रक रेलिंग में फंस गया, जिसकी वजह से उसका आधा हिस्सा पुल के बाहर और आधा पुल पर है।
पुलिस ने क्रेन को बुलाया है, जिससे फाफामऊ पुल पर आवाजाही सुचारू हो सके। बता दें कि इस दौरान पुल के दोनों तरफ भीषण जाम भी देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में ट्रक ड्राइवर हिमांशु साहू (23) और हेल्पर अंशु साहू (20)के साथ ही बाइक सवार बजरंग बहादुर सिंह की मौत हुई है।
यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक गिट्टी लेकर फाफामऊ के आजाद सेतू से आ रहा था, तभी सामने की ओर से भी एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। जिसके बाद दोनों ट्रक अनियंत्रित हो गए और दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक आजाद सेतू की रेलिंग तोड़ते हुए सीधा गंगा नदी में जा गिरा।
जबकि, दूसरा ट्रक रेलिंग में फंस गया, जिसकी वजह से उसका आधा हिस्सा पुल पर और आधा हिस्सा पुल से बाहर की और लटक गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त पुल से एक बाइक सवार भी गुजर रहा था। जो दोनों ट्रकों की चपेट में आ गया।
Recommended Video

जिसके बाद बाइक सवार भी एक ट्रक के साथ सीधा गंगा में जा गिरा, जिससे उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को वहा से हटा दिया है और रेलिंग के मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications