पीएम नरेंद्र मोदी कल आएंगे प्रयागराज, प्रदेश की ढाई लाख महिलाओं को देंगे बड़ा तोहफा

प्रयागराज, 20 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रयागराज में महिला शक्ति को सम्मान और सौगात देंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए संगम क्षेत्र स्थित परेड मैदान में तैयारिंया पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 21 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश की लगभग ढाई लाख महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए अलग-अलग 41 स्कूलों में रुकने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 41 टीमें गठित की गईं हैं। प्रत्येक टीम में दो स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही तीन केंद्रों पर एक चिकित्सक को नोडल बनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

PM narendra modi will visit Prayagraj on Dec 21 to help empower women

प्रयागराज दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी परेड मैदान में 20 से 25 महिलाओं से अलग से बातचीत करेंगे। इसके लिए मुख्य मंच के बगल में ही अलग पंडाल तैयार किया जा रहा है। महिलाओं का चयन किया जा रहा है। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी 1.60 लाख स्वयं सहायता समूहों के अकाउंट में एक हजार करोड़ रुपए भेजेंगे। बड़ी बात यह है कि इस रकम से लगभग 16 लाख महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इसके अलावा पीएम मोदी महिला स्वयं सहायता समूहों की तरफ से संचालित 202 पुष्टाहार उत्पादन इकाइयों की आधारशिला भी रखेंगे। पीएम 1.01 लाख लाभार्थियों को सीएम कन्या सुमंगला योजना के तहत 20.20 करोड़ रुपए की धनराशि देंगे। ये राशि साधी उनके बैंक अकाउंट में जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+