FB पर बेटी की उम्र की लड़की से हुई मोहब्बत, गर्लफ्रेंड को पाने के लिए 15 महीने के नाती का किया अपहरण

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में 15 माह के मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला आया है, जिसे उसके नाना ने ही अंजाम दिया था। अपहरणकर्ता नाना ने इस वारादात को अपनी बेटी की उम्र की गर्लफ्रेंड को हासिल करने के लिए दिया था। आम तौर पर अपहरण की वारदातें रुपयों की फिरौती मांगने के लिए होती हैं, लेकिन नाना ने बदले में बच्चे के मामा से अपनी गर्लफ्रेंड को पास भेजने की फरमाइश की थी।

Old man kidnapped his grandson to marry with young girl

नाना ने जिस गर्लफ्रेंड को पाने के लिए पंद्रह महीने के बच्चे का अपहरण किया, उसे उसका भांजा भगा ले गया था। भांजे से बदला लेने और गर्लफ्रेंड को वापस पाने के लिए ही बुजुर्ग ने इस वारदात को अंजाम दिया था। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नाना और वारदात में शामिल उसके एक साथी दिलदार को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग नाना ने करीब 42 घंटे तक मासूम को अगवा कर अपने पास छिपाकर रखा था। इस दौरान बेटी से छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड को पाने लिए वह लगातार बच्चे के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

हैरान करने वाली यह वारदात शहर के करेली थाना इलाके की है। यहां रहने वाला नन्हे (55) सऊदी अरब में रहकर काम करता था। वह हर डेढ़ दो साल में भारत आकर कुछ दिनों तक अपने परिवार के साथ रहता था। सऊदी अरब में रहते हुए उसकी दोस्ती प्रयागराज की ही एक लड़की से हो गई। दोनों में फोन पर बातचीत भी होने लगी। हालांकि फेसबुक गर्लफ्रेंड उसकी बेटी की उम्र की थी। बुजुर्ग नन्हे पर गर्लफ्रेंड का नशा इस कदर चढ़ा कि वह सऊदी अरब से भारत आ गया।

भरा पूरा परिवार होने के बावजूद नन्हे बेटी की उम्र गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मचलने लगा। उसने अपने भांजे सलमान को लड़की के पास शादी का रिश्ता लेकर भेजा. उसने भांजे सलमान को लड़की को किसी भी कीमत पर शादी के लिए राज़ी करने को कहा। कहानी में उस समय नया मोड़ आ गया, जब बुजुर्ग नन्हे की शादी का रिश्ता लेकर लड़की के पास पहुंचा सलमान खुद उस पर फ़िदा हो गया। लड़की भी सलमान के करीब आ गई। दोनों शादी करने की तैयारी में जुट गए।

यह बात नन्हे को पता चली तो उसने दोनों को धमकी दी। नन्हे की धमकी से डरकर भांजा सलमान उसी लड़की के साथ कहीं भाग गया। दोनों का कोई पता नहीं चला तो नन्हे बदला लेने पर उतारू हो गया। नन्हे ने सलमान के पंद्रह महीने के भांजे को उसके घर के पास से अगवा कर लिया और उसे कहीं छिपाकर रखा। इस दौरान वह भांजे सलमान और बच्चे के परिवार वालों को फोन कर कथित गर्लफ्रेंड को सौंपने की डिमांड करता रहा। वह बार बार धमकी दे रहा था कि अगर गर्लफ्रेंड उसे नहीं सौंपी गई तो वह बच्चे को मौत के घाट उतार देगा।

Recommended Video

    Facebook पर नाना को हुआ प्यार, GirlFriend के लिए 15 महीने के नाती का किया अपहरण | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने इस मामले में चुपचाप काम किया। सर्विलांस की मदद से नन्हे का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बेटी की उम्र वाली गर्लफ्रेंड से शादी के लिए पागल बुजुर्ग और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उसे जेल भेजने की तैयारी में है। प्रयागराज के एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि अपने आप में यह बेहद पेचीदा मामला था। उन्होंने बच्चे को बरामद करने वाली टीम को ईनाम देने का एलान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+