नोएडा: मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

Noida News नोएडा। यूपी के नोएडा में बुधवार की देर रात बावरिया गिरोह के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि दो बदमाशों को पुलिस दौड़कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बता दें कि घायल बदमाशों की गिरफ्तार के लिए नोएडा पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

Noida police encounter with Bavaria gang, 5 arrested

नोएडा एसएसपी डॉ. अजय पाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ थाना सेक्टर-20 में हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 14-ए के पास चेकिंग शुरू की। बताया कि पुलिस को एक हाईवा ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रक को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीन बदमाशों को लगी है। एसएसपी ने बताया कि गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी ने बताया कि जिन बदमाशों को गोली लगी है उनके नाम अजय, ढोलू व किशनपाल है। जबकि इनके दो साथी अर्जुन व अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से थाना दनकौर क्षेत्र से लूटा हुआ एक ट्रक, थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 19 में 6 माह पूर्व हुई डकैती की रकम में से डेढ़ लाख रुपए नगद व 5 देसी तमंचे तथा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने दिल्ली हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में लूटपाट की दर्जनों वारदातें की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उनके कुछ साथियों के नाम प्रकाश में आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+