इलाहाबाद में डेंजरस इश्‍क: एक तरफा प्‍यार में तीन बहनों पर फेंका एसिड

खेत से वापस लौटते समय बाइक सवार दो युवक उनके करीब आए। वो कुछ समझ पातीं उससे पहले दोनों ने उनपर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए।

इलाहाबाद। संगम नगरी इलाहाबाद में एक तरफा मोहब्‍बत का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां घर से निकली 3 बहनों पर बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया। एक लड़की का चेहरा और दो का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। उन्‍हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए सरकारी अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Motorcycle-borne youths throw acid on three sisters in Allahabad

जानकारी के मुताबिक तीनों पीडि़तों में दो सगी बहन और एक चचेरी बहन है। सगी बहनों की शादी हो चुकी है और इन दिनों वो मायके आई हुई थी। पीडि़त लड़कियों के पिता श्रीकांत मिश्र ने बताया कि रात करीब 10 बजे उनकी दोनों बेटियां अपनी चचेरी बहन के साथ शौच के लिए खेत में गई थीं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+