Prayagraj: बदमाशों ने सोते समय रेत दिया मां-बेटी का गला, पिता की हालत गंभीर

Prayagraj: बदमाशों ने सोत समय रेत दिया मां-बेटी का गला, पिता की हालत गंभीर

प्रयागराज, 13 अक्टूबर: हत्या की सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से सामने आई है। यहां डकैती के इरादे से एक घर में घुसे अज्ञात बदमाशों द्वारा सोते समय मां-बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। जबकि बदमाशों के हमले में पिता गंभीर रूप से घायल है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के हमले गंभीर रूप से घायल हुए शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया।

Mother-daughter lost life in Prayagraj and father hospitalized

वहीं, पुलिस ने दोनों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। यह वारदात प्रयागराज जिले के नैनी थाना इलाके के चेक पूरे मियां खुर्द गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय तनु मंगलवार (12 अक्टूबर) देर रात अपनी मां प्रेमा देवी और पिता बजरंग बहादुर के साथ घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने तनु और उसकी मां प्रेमा देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके पिता पर भी गंभीर वार किया। वह अचेत हो गए।

बुधवार को पड़ोसियों ने पुलिस को इस दोहरे हत्‍याकांड की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ वारदात स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बजरंग बहादुर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कई टीमें छानबीन में जुटी हैं। पुलिस ने कई पड़ोसियों से भी पूछताछ कर घटना की जानकारी ली है। पुलिस का कहा है कि वह घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्‍द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+