UP Board Exam 2019: नहीं पकड़े गए एक भी नकलची, पहले दिन ही 20 हजार से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा

Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है और पहले ही दिन 20674 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं से भी किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है और ना ही किसी प्रकार की व्यवस्था पर कोई विधिक कार्रवाई की गई है। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल में 17000 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। जबकि इंटरमीडिएट में 62000 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें 566 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट मनोविज्ञान शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई इसमें 2.45 लाख परीक्षार्थियों में से 20108 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल मिलाकर 20674 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।

नहीं पकड़ा गया कोई नकलची

नहीं पकड़ा गया कोई नकलची

उत्तर प्रदेश के 8354 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई है। देर रात बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार सूबे के किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी भी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। जबकि किसी प्रकार की प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है। जानकारी देते हुए यूपी बोर्ड के सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और सभी कंट्रोल रूम से जो जानकारी मिली उसके अनुसार कहीं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई है ना तो कोई नकलची ही पकड़े गए हैं। पहले दिन परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई है।

58 लाख परीक्षार्थी से ज्यादा होंगे परीक्षार्थी

58 लाख परीक्षार्थी से ज्यादा होंगे परीक्षार्थी

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 58 लाख 6 हजार 922 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिनके लिए कुल 8354 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। नकलविहीन संपन्न कराने को इस बार व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन से लेकर डीआइओएस कार्यालय, केंद्र व्यवस्थापक, एसटीएस, एलआईयू व लोकल पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर मुकम्मल तैयारी की है। परीक्षा केंद्रों पर कक्षों में लगे वॉयस रिकार्डर कैमरे की जांच के लिए उड़ाका दल लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जबकि कंट्रोल रूम से सीधे परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। पहले दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने औचक निरीक्षण भी किया था।

इन विषय की हुई परीक्षा

इन विषय की हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल व इंटर दोनों की परीक्षा हुई। पहरी पाली 8 से 11:15 बजे तक हुई। जिसमे हाईस्कूल की संगीत गायन व इंटर में काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प व सिलाई की परीक्षा संपन्न हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 से 5:15 बजे तक हुई। इसमे मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र व तर्कशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+