शोध छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- देर रात तक बैठाए रखते हैं पास और...

प्रयागराज। देश के नामी कालेजों में शुमार मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी में एक शोध छात्रा ने अपने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। छात्रा ने प्रोफेसर पर देर रात तक जबरन अपने पास बैठाए रखने और गंदे व अश्लील मैसेज भेजने आदि की शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कालेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जांच के लिए टीम गठित कर दी है और प्रोफेसर को अपना पक्ष जांच टीम के सामने रखने को कहा है। मामले की जांच तीन दिन में पूरी की जाएगी और फिर मामला पुलिस को सौंपा जाएगा। फिलहाल, इस सनसनीखेज आरोप के बाद संस्‍थान में हड़कंप मच गया है। जांच के लिए गठित ग्रीवांस सेल की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रोफेसर को नोटिस जारी की गई है, वह अपना पक्ष दो दिन के अंदर रखेंगे और तीन दिन के अंदर जांच पूरी कर कमेठी अपनी रिपोर्ट देगी।

मोबाइल कॉल, मैसेज व व्हॉट्सएप की जांच

मोबाइल कॉल, मैसेज व व्हॉट्सएप की जांच

प्रयागराज के एमएनएनआईटी की शोध छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिक जांच के तौर पर छात्रा के फोन काल की डिटेल, व्हॉट्सएप व मैसेज को प्राथमिकता के तहत जांच का हिस्सा बनाया गया है। छात्रा के पास से यह सारे सबूत एकत्रित कर ग्रीवांस सेल अपनी रिपोर्ट में रखेगी और इसी के आधार पर प्रोफेसर से पूतछात की जाएगी। इस बावत जानकारी देते हुए संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रफेसर मनोज गोरे ने बताया कि छात्रा ने जो शिकायत की है वह बहुत ही गंभीर है। इसकी जांच के लिए आंतरिक मामला देखने वाली ग्रीवांस सेल को जांच सौंपी गयी है। जांच शुरू हो गयी है और प्रोफेसर को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। अगर जांच में आरोप सही पाये गये तो प्रोफेसर को सस्पेंड किया जाएगा। विभागीय कार्रवाई के अलावा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी और मामला पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

क्या है छात्रा का आरोप

क्या है छात्रा का आरोप

शोध छात्रा ने प्रोफेसर की हरकतों की शिकायत डायरेक्टर ऑफिस और सिक्‍यॉरिटी ऑफिसर को लिखित तौर पर दी है और आरोप लगाया है कि प्रोफेसर लगातार उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं और अब वह मानसिक रूप से पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। छात्रा ने कालेज प्रशासन को बताया है कि देर रात तक घंटो अपने पास बैठाए रखते हैं। आपत्तिजनक तरीके से छूने के अलावा उनका व्यवहार भी बेहद ही शर्मनाक होता है और वह उनके प्रभाव से अजिज आ चुकी है। छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर लगातार उसे फोन व मैसेज के जरिए परेशान कर रहे हैं, फोन पर अश्लील बातें करने के लिए दबाव बनाते हैं और गंदे मैसेज करते हैं।

आरोपी प्रोफेसर ने कहा- मेरी बेटी की तरह है छात्रा

आरोपी प्रोफेसर ने कहा- मेरी बेटी की तरह है छात्रा

छात्रा की इन शिकायतों को अब ग्रीवांस सेल की टीम जांच कर रही है। हालांकि, इस मामले में आरोपी प्रोफेसर ने सारे आरोपों को सिरे से खरिज कर दिया है और कहा है कि छात्रा, उनकी बेटी के साथ पढ़ती है और वह भी उसे अपनी बेटी की तरह मानते हैं। छात्रा उनकी बेटी से मिलने के लिए घर आती रहती थी। उन्हें आश्चर्य हो रहा कि आखिर छात्रा ने ऐसे बेबुनियाद आरोप उन पर क्यों लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+