योगी सरकार के 'ऑपरेशन नेस्तनाबूद' का खौफ, MLA विजय मिश्रा ने खुद चलवाया कॉप्लेक्स पर हथौड़ा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नेस्तनाबूद' अभियान से माफियाओं-बाहुबलियों और उनके गुर्गों में इस कदर खौफ पैदा हो गया कि वो अपने अवैध निर्माण खुद ही गिराने लगे हैं। ताजा उदाहरण भदोही के विधायक विजय मिश्र के अवैध शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स से जुड़ा है। दरअसल, विजय मिश्रा के परिजन प्रयागराज में बने अपने कॉम्‍प्‍लेक्‍स को पूरी तरह ध्वस्त होने से बचाने के लिए उसकी ऊपरी दो मंजिलों को खुद ही गिरवाने लगे हैं।

MLA Vijay Mishra himself demolish illegal shopping complex

बता दें, विजय मिश्र के करोड़ों रुपए के आशियाने को सरकारी अमला पहले ही जमींदोज कर चुका है। तो वहीं, अब प्रयागराज जिले के अल्लापुर इलाके में स्थित शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स भी प्रदेश सरकार के राडार पर था और उसे जल्द गिराया जाना था। लेकिन कानूनी दांवपेच के चक्कर में ध्वस्तीकरण का काम रुका हुआ था। इससे पहले ही बाहुबली विजय मिश्रा के घरवालों ने एक कांट्रैक्टर को ऊपर की दो मंजिला तोड़ने के काम में लगा दिया है।

शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स का सिर्फ दो मंजिल पास था नक्‍शा
बता दें, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से शॉपिंग कॉम्पेक्स का नक्शा सिर्फ दो मंजिला का पास करवाया गया था। लेकिन विजय मिश्रा ने दो मंजिला से अधिक इमारत और नीचे शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स बनवा लिया था, जिसे पीडीए ने अवैध करार दे दिया था। इस कॉम्‍प्‍लेक्‍स में बेसमेंट समेत नीचे की दो मंजिल पर बीस से ज्‍यादा दुकानें और शोरूम थे, जबकि ऊपर की दो मंजिल पर कार्यालय और लॉज चलते थे।

दो मंजिला गिराने के लिए दिया ठेका
विजय मिश्रा के आशियाने के बाद सरकारी अमले की निगाहें करोड़ों की कीमत वाले इसी शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स पर थीं। लेकिन मामला कोर्ट में पहुंच गया, जिसकी वजह से ध्वस्तीकरण का काम रुका हुआ था। तो वहीं, अब विजय मिश्र के परिवार ने हाईकोर्ट में अंडरटेकिंग देकर अवैध निर्माण को खुद ही गिराए जाने की बात कही है। कॉम्‍प्‍लेक्‍स को पूरी तरह ध्वस्त होने से बचाने के लिए विजय मिश्र के परिवार ने एक कांट्रैक्टर को ऊपर की दो मंजिल गिराने का ठेका दे दिया है। इस काम में तकरीबन डेढ़ दर्जन मजदूर और इंजिनियर लगे हुए हैं। कहीं हथौड़े चल रहे हैं तो कहीं ड्रिल मशीन के जरिये दरवाजों और खिड़कियों को तोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+