बाथरूम में नहा रहा था शख्स, नल के पानी के साथ निकल आया काला सांप

प्रयागराज, 12 अक्टूबर: घरों में अक्सर सांप निकलने की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन कल्पना करिए कि अगर आप बाथरूम में नहा रहे हों और नल से पानी के साथ अचानक सांप निकल आए तो आपकी क्या हालत होगी। कुछ ऐसा ही हुआ प्रयागराज में रहने वाले आरपी वर्मा के साथ। आरपी वर्मा मंगलवार की सुबह जब अपने घर के बाथरूम में नहा रहे थे, तभी उन्हें बाल्टी में पानी के अंदर एक काला सांप तैरता दिखा। सांप को देखते हुए वह घबरा गए और तुरंत बाथरूम से बाहर निकल गए। और मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।

नल से निकलता दिखा लंबा पतला सांप

नल से निकलता दिखा लंबा पतला सांप


मामला प्रयागराज के अल्लापुर का है। शिवपुरी रोड पर रहने वाले आरपी वर्मा मंगलवार सुबह अपने घर के बाथरूम में नहा रहे थे। उन्होंने चेहरे पर साबुन लगाई थी, जैसे ही उन्होंने साबुन हटाई तभी उनकी नजर नल पर पड़ी, जिससे एक लंबा पतला सांप निकलता दिखा। सांप को देखते हुए आरपी वर्मा के होश उड़ गए। वह तुरंत बाथरूम से निकले और परिवार के लोगों को बताया। सांप पानी के साथ बाल्टी में गिरा और पानी में तैरने लगा।

अधिकारियों को दी मामले की जानकारी

अधिकारियों को दी मामले की जानकारी

आरपी वर्मा ने घर में सांप निकलने की सूचना पूर्व पार्षद को दी। वह कुछ देर में घर पहुंचे और सांप को देखकर हैरान रहे गए। पेयजल सप्लाई के पाइप में सांप का पहुंचना गंभीर बात है। पूर्व पार्षद ने बाल्टी में सांप का वीडियो बनाया और फिर जल संस्थान के जेई एसपी सिंह समेत कई और जिम्मेदार अधिकारियों को भेजा।

बोतल में भरकर सांप को लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद

बोतल में भरकर सांप को लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद

बता दें, पूर्व पार्षद सांप को एक बोतल में भरकर खुशरोबाग में जल संस्थान पहुंचे और महाप्रबंधक को दिखाया। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जाहिर की। पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने महाप्रबंधक हरिश्चन्द्र वाल्मीकि से अल्लापुर सहित नगर के सभी ओवर हेड टैंक की सफाई कराने और दवा डालकर पीने योग्य पानी की सप्लाई सुनिश्चित कराने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+