फर्श पर महंत नरेंद्र गिरि का शव , चलता हुआ पंखा... सुसाइड के बाद का यह Video आया सामने
प्रयागराज, 23 सितंबर: महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड करने के बाद का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नरेंद्र गिरि को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर फर्श पर लेटाया गया है। आईजी रेंज प्रयागराज केपी सिंह मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। लड़कों ने बताया कि महंत को फंदे पर लटका देखकर वे घबरा गए और उन्होंने आनन-फानन में रस्सी का फंदा काटकर नीचे उतारा कि हो सकता है कि उनकी सांसें चल रही हों, लेकिन वह नहीं बचे। हालांकि, इस वीडियो से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बहरहाल, मामले की जांच के बाद ही सच सामने आएगा।

20 सितंबर को मठ में बने कमरे में मृत मिले थे नरेंद्र गिरि
प्रयागराज के बाघंबरी मठ के कमरे में 20 सितंबर की शाम महंत नरेंद्र गिरि मृत पाए गए थे। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी का जिक्र था। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी और अन्य को पुलिस का हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले महंत नरेंद्र गिरि की इच्छा के मुताबिक मठ में ही उन्हें भू-समाधि दी गई।
Recommended Video
मठ के कर्मचारी सर्वेश द्विवेदी ने बताया है कि उन्होंने ही महंत का फांसी का फंदा काटा था। सर्वेश से ही तीन चार दिन पहले महंत नरेंद्र गिरि ने नायलान की रस्सी कपड़े सुखाने के लिए मंगाई थी। कमरे में पंखा चलने को लेकर उन्होंने कहा कि भीड़ में किसी का हाथ स्विच पर लगा हो और पंखा चल गया होगा। जानबूझकर किसी ने पंखा नहीं चलाया होगा। सर्वेश के मुताबिक, महंत नरेंद्र गिरि का जब फोन बंद आ रहा था तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। उन्होंने देखा कि महंत पंखे से लटके हुए थे। इसके बाद उन्होंने आनन-फानन में चाकू मंगाया और रस्सी को काटकर उनके शव को नीचे उतारा।












Click it and Unblock the Notifications