क्या था वीडियो में जिसके बारे में जानकर डर गए थे महंत नरेंद्र गिरि? CBI की जांच रिपोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें
क्या था वीडियो में जिसके बारे में जानकर डर गए थे महंत नरेंद्र गिरि? CBI की जांच रिपोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें
प्रयागराज, 29 सितंबर: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेत नरेंद्र गिरि की मौत कैसे हुई, इसकी जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई ने आनंद गिरि समेत जेल बंद में तीनों लोगों से पूछताछ की, जिन पर नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे है। हालांकि, अब सबकी निगाहें सीबीआई की उस जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिसमें खुलासा होगा कि आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या था?

Recommended Video
जिस वीडियो का महंत नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड में खुलासा किया था। आखिर वो उस वीडियो के नाम पर इतने खौफजदा क्यों थे कि उन्होंने अपनी जान दे दी। उस वीडियो को किसने और क्या बनाया था? क्या आनंद गिरि ने रुपए देकर वीडियो बनवाया था। वीडियो में वह महिला कौन है, जिसको लेकर नरेंद्र गिरि को बदनाम करने की साजिश रची गई थी? हालांकि, अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह वीडियो असली था या नकली। ऐसे कुछ सवाल है, जिनकी जांच सीबीआई कर रही है।
यहां सवाल यह भी है कि इस वीडियो के बारे में महंत नरेंद्र गिरि को जानकारी दी गई थी। इस बात की पूरी संभावना हो सकती है कि वीडियो दिखाकर ही नरेंद्र गिरि को डराया धमकाया गया था। अगर ऐसा नहीं होता तो सिर्फ कल्पना मात्र से ही अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि डरे नहीं होते। सीबीआई ऐसे ही कई सवालों का जवाब पाने के लिए आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। आनंद गिरि और संदीप के पास से जो मोबाइल बरामद हुए थे, उसमें इस तरह का कोई वीडियो बरामद नहीं हो सका था।
पुलिस और सीबीआई को यकीन था कि इतने हाईप्रोफाइल केस में आरोपी बने आनंद गिरि अपने मोबाइल फोन में उस वीडियो को रखेंगे नहीं। हो सकता है कि उन्होंने कोई दूसरा मोबाइल या लैपटाप में इस तरह के वीडियो को सुरक्षित रखा होगा। उम्मीद है कि अगले सात दिनों की पूछताछ में सीबीआई इन सवालों का खुलासा कर लेगी। साथ ही मोबाइल और अन्य उपकरण बरामद करने के लिए सीबीआई आनंद गिरि को लेकर कई स्थानों पर छापामारी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications