माफिया Atique Ahmed की बढ़ीं मुश्किलें, 34 करोड़ की प्रापर्टी होगी आज होगी कुर्क
माफिया Atique Ahmed 34 करोड़ की प्रापर्टी होगी आज होगी कुर्क
Atique Ahmed: गुजरात जेल में बंद पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) की मुश्किल और बढ़ सकती है। अब प्रयागराज प्रशासन ने अतीक अहमद की लखनऊ में स्थित करीब 34 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। आज 15 अक्टूबर को प्रयागराज की धूमनगंज थाने की पुलिस ये कार्रवाई करेगी। बता दें, अतीक के दोनों बेटे उत्तर प्रदेश के जेल में, सिर्फ पत्नी ही घर पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक अहमद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत 14(1) की कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने प्रयारागज, लखनऊ समेत कई जिलों से अब तक करीब एक हजार करोड़ की सपंत्ति कुर्क कर चुकी है। तो वहीं, अतीक की बैनामी सम्पत्तियों के बारे में पता लगाकर उनको जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रयागराज पुलिस लखनऊ के गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार इलाके में 34 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर चुकी है।
प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश मौर्या के मुताबिक 14 सितंबर को फैजुल्लागंज के इंद्रापुरी कालोनी में स्थित अतीक अहमद के 8 करोड़ रुपये के बंगले को कुर्क किया था। इसके बाद अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही थी। हाल ही में गोमतीनगर के विजयंत खंड में आवासी व व्यावसायिक और गोमतीनगर विस्तार के भैसौरा में दो बड़ी संपत्तियों की जानकारी जुटाई। इस संबंध में तहसील से भी सारा ब्योरा जुटा लिया गया है।
कोर्ट से इसे कुर्क करने केलिए आदेश हासिल कर लिया गया है और शनिवार को इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। शनिवार दोपहर को पुलिस टीम इन दोनों संपत्तियों को कुर्क करेगी। आपको बता दें कि माफिया अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद है और उनके दो बेटों सहित करीब 9 करीबी रिश्तेदार जेल की सलाखों के पीछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications