ललितपुर केस : थाने में नाबालिग से रेप का आरोपी SHO प्रयागराज से गिरफ्तार

प्रयागराज, 04 मई: ललितपुर में थाने के अंदर नाबालिग से रेप करने वाले इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। बता दें, मामले का खुलासा होने के बाद इंस्पेक्टर फरार हो गया था। इंस्पेक्टर के मोबाइल फोन की लोकेशन प्रयागराज में मिलने के बाद वहां की पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी। कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी सलाह के लिए इंस्पेक्टर प्रयागराज भागा था।

Recommended Video

    Lalitpur Case: दुष्कर्म मामले में CM Yogi पर बरसे Priyanka Gandhi और Akhilesh yadav | वनइंडिया हिंदी
    Lalitpur police station case Accused SHO arrested in Prayagraj

    NHRC ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस, 4 सप्ताह में रिपोर्ट तलब

    आरोपी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी से पहले पीड़िता की मौसी समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरे पाली थाने को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर भी किया गया है। एनएचआरसी ने भी मामले में संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने यूपी के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया और ललितपुर जिले के थाना प्रभारी द्वारा 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की मीडिया रिपोर्ट के संबंध में 4 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

    क्या है पूरा मामला ?

    ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर चार लोगों ने रेप किया। पीड़ित बयान दर्ज कराने पाली थाने गई, जहां थानाध्यक्ष ने अपने कमरे में बुलाकर पीड़िता का रेप किया। किशोरी ने चाइल्ड लाइन को पूरी घटना बताई। एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर ने बताया कि मामले में थाना प्रभारी की संलिप्त्ता को देखते हुए उनको सस्पेंड कर उनके खिलाफ़ विभागीय कार्रवाई हो रही है। समस्त थाना पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जिससे जांच प्रभावित ना हो सके। एडीजी ने बताया कि ललितपुर जनपद में दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रूप से FIR दर्ज़ किया गया। हमें मिले तथ्यों के आधार पर विवेचना कर 4 नामजद लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। बाकि नामजद लोगों की गिरफ़्तारी का प्रयास जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+