IPS सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ भी हुए संक्रमित
प्रयागराज। प्रयागराज जिले के पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले है। देर शाम पूर्व एसएसपी का गनर कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल के संदिग्ध वॉर्ड में क्वारंटाइन कर दिया गया था। साथ उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दें, 16 जून की रात ही योगी सरकार ने सत्यार्थ अनिरुद्ध का तबादला कर दिया था। उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ भी इस महामारी के संक्रमण में आ चुके हैं। उन्हें कोविड-19 एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पिछले साल अगस्त में सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया था। बता दें, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के गनर में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध को एसआरएन के सस्पेक्ट वार्ड में भर्ती कराया गया था और उनका सैंपल किया गया था। आज सुबह एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। अब उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
16 जून की देर रात ही योगी सरकार ने सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का तबादला कर दिया था। उनकी जगह अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है। सत्यार्थ अनिरुद्ध की अगुवाई में ही प्रयागराज पुलिस ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती केस का खुलासा किया था। इस मामले की जांच अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ एसीएमओ की रिपोर्ट जब पाजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। क्योंकि एसीएमओ लगातार सीएमओ ऑफिस में जाते रहे हैं। उन्हें कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती करा दिया गया है।
कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एसीएमओ स्टेशन पर बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग कराने में लगे थे। उनकी सैंपलिंग कराई गई तो वह पॉजिटिव आ गए। पॉजिटिव मिलने की खबर मिलते ही विभाग के कई अधिकारी क्वारंटाइन हो गए हैं। अब उनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications