UP News: प्रयागराज में तिरंगे का अपमान, फोटो वायरल होने पर भड़के लोग, केस दर्ज

UP Pryagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में एक मदरसे में 15 अगस्त को कार्यक्रम के बाद लोगों को नाश्ता कराने के दौरान टेबल पर तिरंगे कपड़े को टेबल पर बिछा दिया गया और उसी पर नाश्ता परोस दिया गया। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा विरोध किया गया।

प्रयागराज के व्यापारियों द्वारा इस मामले को लेकर जमकर हंगामा किया गया और नारेबाजी की गई। उसके बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मदरसा प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

incident-filed-against-those-who-insulted-the-tricolor-in-prayagraj

दरअसल, यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम मदरसा का बताया जा रहा है। यह मदरसा होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियावां इलाके में स्थित है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को मदरसे में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए थे।

कहा जा रहा है कि कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मदरसा संचालक और मदरसा से जुड़े लोगों द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए लोगों को नाश्ता कराया जा रहा था। नाश्ता कराए जाने के दौरान टेबल पर किसी व्यक्ति द्वारा तिरंगे कपड़े को ही बिछा दिया गया। तिरंगा कपड़ा बिछाए जाने के बाद लोग उस पर बैठकर नाश्ता करने लगे।

इसी दौरान किसी शख्स ने तिरंगे का अपमान होता देख उसका फोटो बना लिया। फोटो बनाने वाले व्यक्ति द्वारा ही से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामला जानकारी में आने के बाद इलाके के व्यापारियों द्वारा इसे लेकर नाराजगी प्रकट की गई। एक सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा फोटो को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस तथा डीजीपी और प्रयागराज पुलिस को भी टैग किया गया।

बाद में व्यापारियों द्वारा इसे लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाने लगा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में मदरसा प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किए जाने के मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+