मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की याचिका पर पुलिकर्मियों को जारी हुआ नोटिस, अदालत ने कहा क्यों न उन पर की जाये अवमानना की कार्रवाई
प्रयागराज। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को आधी रात को उसकी ससुराल से हिरासत में लिए जाने के मामले में यूपी पुलिस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हसीन जहां को हिरासत में लेने वाले पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की जाए।

हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मियों को दिया नोटिस
हसीन जहां द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल की गई अवमानना याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पक्षकारों को नोटिस जारी किया था। जिसमें डिडौली थाना व बरेली पुलिस कप्तान को भी नोटिस का जवाब दाखिल करना था। जिसके क्रम में पुलिस ने अपना जवाब दाखिल किया और हाईकोर्ट के सामने पूरी विवेचना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विवेचना रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि कब किस तरह घटनाक्रम हुआ था और पुलिस ने किस तरह कार्रवाई की थी, इसकी पूरी जानकारी हाईकोर्ट को दी गई। पुलिस की ओर से अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता संजय कुमार ने बताया कि याचिका में जो आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरह से गलत है। वास्तव में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। हालांकि हाईकोर्ट पुलिस की इन दलीलों व साक्ष्यों में विश्वास करती नजर नहीं आई और दिये गये साक्ष्य भी केवल पुलिसिया खानापूर्ति के रहे। जिस पर हाईकोर्ट ने हसीन जहां को भी पुलिस की रिपोर्ट पर आपत्ति दाखिल करने का समय दिया है। हसीन जहां ने अपनी ओर से तत्कालीन घटना क्रम के दौरान कुछ वीडियो फुटेज, फोटो समेत फोन डिटेल आदि को भी कोर्ट में दाखिल किया है, जिससे मामला अब पुलिस के खिलाफ अधिक गंभीर नजर आ रहा है। फिलहाल आरोपी चार पुलिसकर्मियों को अब स्पष्टीकरण देना होगा और हाईकोर्ट की कार्रवाई अब इसी पर तय होगी।
क्या है मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में हसीन जहां ने पुलिसिया कार्रवाई को टारगेट करते हुये अवमानना को आधार बनाकर याचिका दाखिल की थी। जिसमें हसीन जहां ने बताया है कि 28 अप्रैल 2019 को वह अपनी बेटी और मेड के साथ अमरोहा गयी थी और अपने कमरे में आराम कर थी। इसके बाद उनके पति शमी व उनके परिजनों के कहने पर रात में लगभग साढे 8 बजे एसएचओ डिडौली देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ आये और उनसे आने कारण समेत कुछ पूछताछ की और वापस चले गये। लेकिन रात लगभग 12 बजे पुलिस दोबारा आई और दरवाजा पीटने लगी। जब उसने दरवाजा खोला तो पुलिस कमरे में घुसकर गाली गलौज करने लगी। रात में बेटी समेत उसे थाने ले आया गया और रात भर थाने में बैठाया रखा गया। जबकि अगले दिन उसका चालान कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications