प्रयागराज: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी, गांव के दबंग पर शक
प्रयागराज, 25 नवंबर: संगमनगरी प्रयागराज में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत इकठ्ठा किए गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

आधी रात में घर में घुसे हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
मामला शहर से सटे फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना 17 और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ हमलावर घर में घुस आए और चारों पर धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतार दिया।
गांव के दबंग पर हत्या का शक
सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। एक ही परिवार के चार सदस्यों की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाकर छानबीन की गई। एसपी गंगापार के साथ एसएसपी ने परिजनों से पूछताछ की। भाई कृष्ण चंद्र ने कहा कि गांव के दबंग ठाकुर परिवार का हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications