Diwali पर प्रयागराज में खप गई चार लाख लीटर शराब, टूटे सारे पुराने रिकॉर्ड, देसी वालों ने छोड़ा सबको पीछे
Diwali पर्व पर प्रयागराज में जमकर शराब की खपत हुई। महज दो दिन में प्रयागराज में सुरा के शौकीन लोग 4 लाख लीटर शराब गटक गए। प्रयागराज के कई इलाकों में दीपावली पर शराब पीने वालों की भीड़ दिखाई दी।
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो पिछले साल की अपेक्षा इस साल शराब की खपत अधिक हुई और पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। इनमें देसी शराब की खपत सबसे अधिक हुई।

लेकिन इन सब के बीच एक यह भी बात सामने आई की प्रयागराज में बीयर पीने वालों की संख्या काफी कम है। पिछले साल की तरह इस साल दिवाली पर भी बीयर पीने वाले बहुत कम रहे। यही कारण है कि बीयर की खपत देसी और अंग्रेजी शराब की तुलना में कम रही।
इन इलाकों में हुई शराब की सर्वाधिक खपत
वैसे तो पूरे प्रयागराज में ही शराब की बिक्री हुई लेकिन प्रयागराज जनपद के धूमनगनगंज, सिविल लाइंस, तेलियरगंज, लूकरगंज, सुलेम सराय सहित कई अन्य इलाकों में शराब की सर्वाधिक खपत हुई। दीपावली पर उपरोक्त इलाकों में सड़क किनारे तथा सुनसान स्थान पर शराबी जाम छलकाते नजर आए।
आबकारी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो प्रयागराज में साल 2022 में दीपावली पर्व पर दो दिनों में 2.66 लीटर शराब की बिक्री हुई थी। साल 2022 में 2 लाख लीटर देसी शराब और 60000 लीटर अंग्रेजी शराब के अलावा शेष बियर की बिक्री हुई थी।
इसी तरह साल 2023 में चार लाख लीटर शराब की बिक्री हुई। पिछले साल की अपेक्षा इस साल दीपावली पर अंग्रेजी शराब पीने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला। इस साल दो लाख लीटर देसी शराब की बिक्री हुई साथ ही दो लाख अंग्रेजी और बियर की बिक्री हुई।
जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह द्वारा मीडिया को यह भी बताया गया कि इस बार दीपावली पर शराब का कारोबार साल 2022 की अपेक्षा काफी बेहतर रहा।












Click it and Unblock the Notifications