प्रयागराज: बेकाबू जाइलो कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

प्रयागराज। करनाईपुर-तिलई बाजार मार्ग पर शारदा सहायक नहर के पास मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां प्रयागराज से प्रतापगढ़ जा रही एक जाइलो कार अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन एक परिवार के हैं जबकि दो रिश्तेदार बताए जाते हैं। हादसे में चार लोग जख्मी हुए हैं। इसमें एक महिला की हालत नाजुक है।

Five people of the same family died in a road accident in Prayagraj district

जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ में बुआपुर मानधाता का रहने वाले संजय पटेल का ससुराल बहरिया के भवानापुर गांव में है। वो सभी भंडारे में शामिल होने के लिए वह परिवारीजनों के साथ आया था। भंडारे में शामिल होने के बाद मंगलवार रात आठ बजे के करीब वह परिजनों संग जाइलो कार में सवार होकर घर लौटने लगा। कार में कुल नौ लोग सवार थे। करीब 7:45 बजे वाहन चला रहा संजय का भतीजा प्रमोद कुमार (35) करनाईपुर-तिलई बाजार मार्ग स्थित शारदा सहायक नहर के पास पहुंचा।

यहां बने मोड़ पर वाहन घुमाया कि अचानक गाड़ी उससे अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य में जुट गई। वाहन में सवार छह लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें पांच की मौत हो चुकी थी। जबकि सीमा (45) पत्नी रामकुमार निवासी प्रतापगढ़ की सांस चल रही थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों में वाहन चालक प्रमोद कुमार, संजय की भाभी, केवला देवी (50) पत्नी शिवशंकर निवासी मक्खनपुर मानधाता, सोनी पटेल (17) निवासी बुआपुर सररैइया व एक अन्य महिला शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वाहन अनियंत्रित हुआ तो बाएं तरफ के दोनों दरवाजे खुल गए, जिससे दरवाजों के बगल में बैठे तीन लोग सड़क पर गिर पड़े, जबकि अन्य छह लोग वाहन के साथ पानी से भरे गड्ढे में गिरे। जो लोग सड़क पर गिरे थे, उन्हें भी चोट आई है।

हालांकि, ग्रामीण उन्हें तत्काल समीप के अस्पताल लेकर चले गए, जिस कारण उनका नाम-पता मालुम नहीं हो सका। प्रमोद भवानापुर से वाहन लेकर निकला तो वह काफी तेज चला रहा था। शारदा सहायक नहर के पास भी वाहन की रफ्तार अधिक थी। उसी गति में उसे मोड़ पर वाहन को मोडऩा चाहा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और इतना बड़ा हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+